यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Flood: मलबा से रुका पानी का निकास, बाढ़ से बन गई झील; खतरे में कई घर
किन्नौर के लिप्पा गांव में पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कृत्रिम ...और पढ़ें

HighLights
- लिप्पा गांव में बाढ़ से भारी नुकसान |
- कृत्रिम झील बनने से घर खतरे में |
- प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया |
संवाद सहयोगी, शिमला। वीरवार शाम को जिला किन्नौर के लिप्पा गांव में पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए। बाढ़ के साथ भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से रोका खड्ड में पानी की निकासी रुक गई और वहां कृत्रिम झील बन गई। इस झील के कारण गांव के कई रिहायशी मकान और बैली ब्रिज खतरे की जद में आ गए हैं।
बाढ़ से गांव के करीब पांच मकानों की निचली मंजिलों में पानी व मलबा घुस गया है। इसके अलावा दो दर्जन सेब के पौधे, पांच सिंचाई कूहलें और दो पेयजल स्त्रोत भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस आपदा में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
लिप्पा पंचायत प्रधान हरीश नेगी,यूसी नेगी,व ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से गांव को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से शीघ्र कदम उठाने व झील से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इसकी सूचना मिलते ही एडीएम पूह रविंद्र सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि कृत्रिम झील के निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी की निकासी कर प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
