DC लाहुल-स्पीति किरण भड़ाना के पूर्व विधायक पिता का निधन, राजस्थान में एक विवाद में गई जान; CM ने जताया दुख
लाहुल एवं स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का राजस्थान में एक विवाद ...और पढ़ें

डीसी लाहुल-स्पीति किरण भड़ाना और उनके पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना।
HighLights
DC किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का निधन।
राजस्थान में एक विवाद के बाद हुई दुखद मृत्यु।
मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कई नेताओं ने जताया गहरा शोक।
जागरण टीम, केलंग। हिमाचल प्रदेश के लाहुल एवं स्पीति जिले की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का राजस्थान में एक विवाद के बाद निधन हो गया है। दुखद समाचार मिलते ही लाहुल स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना केलंग से राजस्थान के लिए रवाना हो गई हैं। उपायुक्त के पिता के निधन की ख़बर से लाहुल घाटी में दुख की लहर दौड़ गई।
सुबह निधन की खबर मिलते ही डीसी किरण भड़ाना गाड़ी में कुल्लू के लिए निकल आईं। बताया जा रहा है यहां से वह हवाई सफर से आगे के लिए रवाना हुईं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विधायक अनुराधा राणा व समस्त लाहुल स्पीति के कर्मचारियों अधिकारियों व लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सीएम सुक्खू ने की पोस्ट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने इंटनेट मीडिया पर लिखा कि लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
