Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो जून को सोलन आएंगे जेपी नड्डा, भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में लेंगे हिस्सा; विमल नेगी केस को लेकर हो सकती है चर्चा

    Updated: Fri, 30 May 2025 01:36 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जून को सोलन दौरे पर रहेंगे। वहां वह कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विचार किया जाएगा। पहलगाम की घटना और बिहार चुनाव की तैयारियों के चलते संगठनात्मक चुनाव स्थगित हैं। नड्डा सोलन में तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लेंगे।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जून कोसोलन आएंगे 

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 2 जून को सोलन आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा कोर ग्रुप बैठक में शामिल होंगे वह इसके साथ ही।

    बैठक में भाजपा के पिछले 2 वर्ष के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा होगीl  संगठन के आगामी 1 वर्ष के कार्यक्रमों की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया जाएगा।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह-प्रभारी संजय टंडन इसमें प्रमुख रुप से शामिल होंगे। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पहलगाम की आतंकी घटना एवं बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते लटकी है। ऐसे में संगठन के दूसरे कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष चयन में अभी समय लगेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने दौरे के दौरान नड्डा सोलन में तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे। साथ में उनका भाजपा नेत्री रश्मिधर सूद के बेटे के विवाह समारोह  में शामिल होने का कार्यक्रम है। भाजपा कोर ग्रुप बैठक में हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले के बाद उत्पन्न हालात को लेकर चर्चा हो सकती है।

    comedy show banner
    comedy show banner