Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Pradesh: राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पलायन कर सकते उद्योग, सीएम सुक्खू को लिखित में जानकारी देंगे उद्योग मंत्री

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 10:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में उद्योगों पर राजनीतिक दबाव के चलते कई उद्योग पलायन कर सकते हैं। इसके लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी लिखित में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को देने की बात कही है। साथ ही बीबीएन के बिजनेसमैनों ने मंत्री को विद्युत ड्यूटी की भी जानकारी दी है। साथ ही उद्योगपतियों ने कहा कि अगर सरकार ने नहीं बात सुनी तो पलायन कर जाएंगे।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पलायन कर सकते उद्योग (प्रतीकात्मक इमेज)।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल से कई बड़े उद्योग पलायन कर सकते हैं, जिनमें प्रॉक्टर एंड गेंबल सहित आपस में जुड़े एक दर्जन उद्योगों के नाम हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखित में जाएगी। इससे पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ऐसी संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी। उद्योग मंत्री ने माना है कि उद्योगों पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा, जिससे ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीतिक हस्तक्षेप से बढ़ रही दिक्कतें

    प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति लगातार मंत्री को अवगत करवाते रहे हैं कि यहां विद्युत ड्यूटी अन्य राज्यों से अधिक है। इसके अतिरिक्त राजनीतिक हस्तक्षेप भी बढ़ गया है, जिससे उनके सामने कई कठिनाइयां आ रही हैं। सरकार को सहयोग करना होगा, लेकिन अभी तक मिल नहीं पा रहा। ऐसे में वे कंपनियां कहीं और जगह तलाश रही हैं, जिनका यहां से पलायन का मन बन चुका है।

    सरकार ने नहीं सुनी बात तो कर जाएंगे पलायन

    महंगी बिजली पर उद्योग जगत के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से भी बात कर चुके हैं। अन्य राज्य खासकर पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड उद्योगपतियों को यहां से सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं और इनको आकर्षित कर रहे हैं। कुछ कंपनियों के मालिकों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से इस संबंध में बातचीत की है।

    उन्होंने बताया है कि किस अन्य राज्य में बिजली किस दाम में मिल रही है और वहां से क्या ऑफर आ रहे हैं। क्योंकि इन लोगों ने बड़ा निवेश हिमाचल में कर रखा है। इस कारण वे जाना नहीं चाहते, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो पलायन कर जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Shimla News: 22 जनवरी को दिल्‍ली दौरे पर रहेंगे CM सुक्‍खू, राजीव शुक्ल से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    बीबीएन क्षेत्र में उद्योगपतियों को आ रही दिक्कतें

    स्वयं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मानते हैं कि उद्योगपतियों का लंबे समय से कहना है कि उन पर राजनीतिक रूप से भी दबाव पड़ रहा है। ऐसा पहले नहीं हुआ जो अब हो रहा है। खासकर बीबीएन क्षेत्र में मौजूद उद्योगपतियों को इस मामले में खासी दिक्कतें हैं।

    उद्योग मंत्री का कहना है कि इस तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर जानकारी देंगे।

    ये भी पढ़ें: जाखू में हनुमान संग विराजेंगे श्रीराम, धनुष बाण के साथ 108 फीट ऊंची बनेगी मूर्ति; CM सुक्‍खू को पंसद आया प्रतिमा काल्पनिक चित्र

    comedy show banner
    comedy show banner