मिल्कफेड का देसी घी खाएंगे सेना के जवान
देश की सेना के जवानों को अब हिमाचल प्रदेश के सरकारी उपक्रम हिमफेड के उत्पादों की आपूर्ति होगी।
यादवेन्द्र शर्मा, शिमला
देश की सेना के जवान अब हिमाचल प्रदेश के सरकारी उपक्रम राज्य स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन (मिल्कफेड) द्वारा तैयार गाय का देसी घी, पंजीरी, सूखा दूध व बिस्कुट खाएंगे। मिल्कफेड के उत्पादों को सेना के जवानों को आपूर्ति करने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव डेरी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीडीएफआइ) ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के साथ ही प्रदेश के डेरी उद्योग को रफ्तार मिलने के साथ मिल्कफेड की आय भी बढे़गी।
एनसीडीएफआइ ही सेना को डेरी उत्पादों की आपूर्ति कर रही है। इस संबंध में प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एनसीडीएफआइ के अधिकारियों के साथ बैठक कर मिल्कफेड द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को उनके सामने रखा। ये उत्पाद एनसीडीएफआइ को पसंद आए हैं। यही कारण है कि वह सेना को इन उत्पादों की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। बिस्कुट और पंजीरी की आपूर्ति प्रदेश के आगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही है। इसके साथ अन्य उत्पाद बेचे जा रहे हैं। हर दिन 500 किलो घी तैयार
मिल्कफेड द्वारा हर दिन 500 किलोग्राम घी तैयार किया जा रहा है। अब इस मात्रा को बढ़ाने की तैयारी है। अब हर दिन 1000 किलो घी तैयार किया जाएगा। गुजरात सिखाएगा हिमाचल को दूध बढ़ाना
हिमाचल के लोगों को गुजरात अब दूध बढ़ाने के गुर सिखाएगा। इस संबंध में गुजरात की एक टीम इन दिनों हिमाचल के गांवों का दौरा कर रही है। यह टीम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को देगी जिसे बाद में प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह टीम मंडी, कांगड़ा, रामपुर, शिमला, सिरमौर व ऊना का दौरा कर चुकी है। मिल्कफेड द्वारा तैयार उत्पाद सेना के जवानों को दिए जाएंगे। सेना को डेरी उत्पाद सप्लाई करने वाली एनसीडीएफआइ की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
-वीरेंद्र कंवर, पशुपालन मंत्री
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।