Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं बल्कि चीन से होती है', मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले डॉ. राजीव बिंदल

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 03:06 PM (IST)

    केंद्र में बीजेपी की सरकार को नौ साल पूरे हो गए हैं। शिमला में इसे लेकर एक कार्यक्रम रखा गया जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल कहा कि विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय विषय एक ही होता था भारत और पाकिस्तान की लड़ाई। आज केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर सोच को बदला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत को नई दिशा दी है

    Hero Image
    भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं बल्कि चीन से होती है: डॉ राजीव बिंदल

    शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन फागू विधानसभा कसुंपटी में भाग लिया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं रूप दास कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच बदली है, पूरे भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है। भारत शक्तिशाली बना है, निर्णय लेने वाला भारत बना है। आज अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश भारत के दोस्त बनना चाहते हैं।"

    दुनिया के शक्तिशाली देशों में होती है भारत की गिनती: डॉ. बिंदल

    डॉ. बिंदल ने कहा कि आज भारत की गिनती दुनिया के शक्तिशाली देशों में की जाती है। पूर्व में विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय विषय एक ही होता था "भारत और पाकिस्तान की लड़ाई"। आज केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर भारत को लेकर सोच को बदला है। वर्तमान में भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं बल्कि चीन से होती है, क्या पता कब भारत चीन से भी ज्यादा शक्तिशाली बन जाए।

    केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत का दृष्टिकोण बदला है और अगर देश को आगे लेकर जाना है तो इसी दिशा में हम सबको चलना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत को नई दिशा दी है और यह दिशा भारत को और शक्तिशाली बनने के पथ पर लेकर जायेगी।