Himachal Weather Update: 100 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद, बारिश और कोहरे की पड़ रही दोहरी मार; बर्फबारी का फिर जारी हुआ अलर्ट
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी-बारिश एक बार फिर से दस्तक दे सकती है। इस बाबत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में करीब 100 सड़कें बंद हैं। आने वाले कुछ दिनों में फिर से आमजन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं किसान इन दिनों सेब के पौधों को खाद डालने का काम शुरू कर चुके हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। (Himachal Pradesh Weather) प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, लेकिन इसका अधिक प्रभाव नहीं रहा। दिनभर प्रदेश बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। ऊना, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला में कोहरा पड़ रहा है। वहीं, शिमला शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है।
100 सड़कें अभी भी बंद
वहीं, हिमपात के बाद अब भी व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है। प्रदेश में 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में 17 फरवरी से प्रदेश में वर्षा-हिमपात की संभावना है। मौसम खुलने से बागवान भी बगीचों के काम में जुट गए हैं। सेब के पौधों को खाद डालने का काम शुरू हो गया है। नए पौधे रोपने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं।
हिमपात के चलते रही सूखे की स्थिति
हिमाचल में पिछले ढाई महीने से बारिश नहीं हुई। इसे सदी का सबसे बड़ा सूखा भी कहा गया। लेकिन मौजूदा वक्त में बारिश और बर्फबारी ने आमजन की समस्या को बढ़ा दिया है। इस दौरान प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धुंध और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई वर्षा और हिमपात ने ढाई महीने से चली आ रही सूखे की स्थिति को तोड़ा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।