हिमाचल में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की Answer Key हुई जारी, आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर सवाल पर चुकाने होंगे 100 रुपये
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। वेबसाइट पर उपलब्ध आंसर की पर आपत्ति होने पर 18 से 22 जून तक दर्ज करवा सकते हैं जिसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा। 1088 पुलिस जवानों की भर्ती के लिए 15785 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने 15 जून को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर आंसर की उपलब्ध है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर आपत्ति है तो वह 18 से 22 जून के बीच दर्ज करवा सकता है।
प्रति प्रश्न 100 रुपये चुकाने होंगे और इसके लिए लिया जाने वाला शुल्क वापस नहीं होगा। परीक्षा के लिए 16,296 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिसमें से 511 अनुपस्थित रहे।
15,785 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। प्रदेश सरकार 1088 पुलिस जवानों के पद भरने जा रही है। इसमें 708 पद पुरुष और 380 महिला कॉन्स्टेबल के लिए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।