होटल कर्मी ने पर्यटक महिला व बेटी का बनाया अश्लील वीडियो
वीरवार सुबह होटल के एक कर्मचारी पर महिला ने अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
जोगेंद्र नगर, संवाद सहयोगी। शहर के एक होटल में पर्यटक महिला और उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पर्यटक महिला का आरोप है कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे जब वह होटल के कमरे के बाथरूम में थी तो एक कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से मोबाइल से उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। महिला ने अपनी गर्भवती बेटी का भी बाथरूम में अश्लील वीडियो बनाने के आरोप जड़े हैं। महाराष्ट्र का परिवार बुधवार रात पठानकोट चौक के पास होटल में ठहरा था।
वीरवार सुबह होटल के एक कर्मचारी पर महिला ने अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश देकर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर लिया। महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह से हिमाचल भ्रमण पर है। जिला कांगड़ा के पर्यटन स्थलों में घूमने के बाद कुल्लू-मनाली की वादियों को निहारने के बाद बुधवार रात को जोगेंद्रनगर में बेटी, दामाद और एक अन्य बजुर्ग महिला एवं कार चालक के साथ होटल में ठहरी थी। इसके बाद उन्होंने परिवार सहित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना था, लेकिन होटल के कर्मचारी द्वारा की गई शर्मनाक हरकत से वह आहत है।
उधर, होटल के कर्मचारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने ऐसी कोई भी हरकत नहीं की है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। महिला के चिल्लाने पर वह स्वयं स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत लेकर पहुंचा था।
सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर होटल के कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की है, जल्द सच्चाई सामने आएगी। मुख्य आरक्षी राजमल ने होटल के कमरे व बाथरूम में साक्ष्य जुटाए हैं।
वहीं, देर रात होटल कर्मी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाने वाले परिवार के सदस्यों ने रात करीब 11 बजे फिर हंगामा किया। उन्होंने पठानकोट-मंडी एनएच में कुछ देर तक धरना दे दिया। यह परिवार इसी होटल में फिर ठहरा था। इस पर होटल प्रबंधन ने एतराज जताया तो परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने माहौल को शांत करवाया।
यह भी पढ़ें: कोटखाई में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।