Holi 2025: मथुरा-वृंदावन से कम नहीं हिमाचल में 'छोटी काशी' की होली, Photos में देखें कैसे मनाया जाता है जश्न
Himachal Holi 2025 हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली का जश्न वृंदावन और मथुरा से कम नहीं होता। रंगों और संगीत से सराबोर इस त्योहार को मनाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी कड़ी में मंडी में सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में एकत्रित होकर होली का जश्न मना रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यहां होली का भव्य आयोजन कैसे होता है।
डिजिटल डेस्क, शिमला। देशभर में होली का त्योहार शुरू हो गया है। लोग रंगों और म्यूजिक के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। और पारंपरिक उत्सवों के साथ जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। मंदिरों से लेकर सड़कों तक होली की धूम है। इसी तरह हिमाचल से भी होली के पर्व की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन रंग-बिरंगी तस्वीरों से अनुमान लगााय जा सकता है कि छोटी काशी यानी मंडी में होली किस तरह से मनाई जा रही है।
फोटो: मंडी में होली का जश्न मनाते लोग
कई राज्यों में, उत्सव की शुरुआत होलिका दहन से होगी, जो भक्ति और धर्म की जीत का प्रतीक है। शिमला के अलावा यूपी के मथुरा और वृंदावन में भी होली की धूम है। यहां लट्ठमार होली खेली जाती है, जो देशभर में खूब प्रसिद्ध है।
फोटो: होली के जश्न के बीच सेल्फी लेती युवती
होली का पर्व न केवल हिमाचल बल्कि वाराणसी, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुजिया बांटकर उत्साह के साथ यह पर्व मनाते हैं।
फोटो: मंडी में होली मनाने के लिए मौजूद हैं सैकड़ों लोग
मंडी में होली मनाने लिए लोग एकत्रित हुए हैं। इस बीच शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है। भीड़ रंगों से पूरी तरह सरोबर है।
फोटो: होली के जश्न के बीच सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है
होली के पर्व पर हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, लोक आस्था के पावन पर्व 'होलिका दहन' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका की पवित्र अग्नि सभी कष्टों को मिटाकर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का संचार करे, मेरी यही कामना है।
मंडी में लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठा है कि सड़कें जाम हो गई हैं और चारों तरफ गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। यहां सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्रित हुए हैं। पर्व के मौके पर लोग होली खेलने के साथ-साथ जमकर डांस भी कर रहे हैं।
मंडी के साथ-साथ कुल्लू में भी होली का जश्न हैं। लोग उल्लास के साथ यह पर्व मना रहे हैं। इस बीच रथ मैदान में लोग बड़ी संख्या में मौजूद है और एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए नाच गानों के साथ होली का जश्न मना रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।