हिमाचल में कल से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, बाढ़ की चेतावनी जारी; यातायात के लिए 146 सड़कें बंद
मौसम विभाग ने हिमाचल में 21 से 23 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 21 जुलाई को चंबा किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को कांगड़ा मंडी कुल्लू और सिरमौर में भारी वर्षा की आशंका है जिससे बाढ़ आ सकती है। वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 146 सड़कें बाधित हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। 21 जुलाई को चंबा, किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को मंडी और ऊना में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
हालांकि, अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि, शाम के समय बादल छाने के साथ धुंध छा गई।
प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग व 146 सड़कें बाधित हैं। मंडी जिले में 94, कुल्लू में 33, कांगड़ा में नौ, सिरमौर में छह, ऊना में तीन व शिमला में एक सड़क बाधित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।