Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Weather Today: आज फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आंधी और वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 09:41 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में आज फिर मौसम के बदलेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिन की शुरुआत खिली धूप से होने के साथ हल्के बादल भी छा गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है।

    Hero Image
    आज फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आंधी और वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, शिमला: आज एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे मौसम विभाग ने आंधी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिन की शुरुआत खिली धूप से होने के साथ हल्के बादल भी छा गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा लगाए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई हल्‍की वर्षा

    सोमवार रात को शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मई माह में लगातार आंधी वर्षा के कारण दिसंबर जैसी ठंड मई और जून में दर्ज की जा रही है। जून माह में सामान्य से तीन से चार डिग्री कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में मई माह में आंधी और ओलावृष्टि के साथ वर्षा के कारण सेब सहित अन्य फलों को नुकसान हुआ है।

    मौसम से हो रहा नुकसान

    मौसम के रुख में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट से भी सेब की फसल को भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। कुल्लू जिला की पांच पंचायतों में ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बागवान नरेंद्र कुमार, विजय, नरेश ठाकुर, हरदयाल ठाकुर, मेहर सिंह का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की ओलावृष्टि से सेब की पूरी फसल तबाह हो गई।