Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में सुबह-शाम की ठंडक रहेगी बरकरार, दिन में खिली रहेगी धूप; मौसम सुहाना रहने का अनुमान

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    हिमाचल में मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में सुबह और शाम की ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम के सुहावना बने रहने के कारण आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या के बढ़ने का अनुमान है। इन दोनों होटल में 25 से 30 प्रतिशत तक ही ऑक्युपेंसी चल रही है।

    Hero Image
    हिमाचल में सुबह-शाम की ठंडक रहेगी बरकरार।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि एक दो स्थानों पर बादल छा सकते हैं। धूप के खिले रहन के बावजूद तापमान में कोई विशेष बदलाव न आने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में नहीं कोई बदलाव

    मंगलावर को दिन की शुरुआत हल्के बादल व धूप के साथ हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। चंबा में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और मनाली में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि अन्य स्थानों में करीब एक डिग्री का अंतर आया है। इन दिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है और सर्दियां दस्तक दे चुकी है। बीते दिनों ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा ने तापमान को गिराया हुआ है।

    वीकेंड पर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

    न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में सुबह और शाम की ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम के सुहावना बने रहने के कारण आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या के बढ़ने का अनुमान है। इन दोनों होटल में 25 से 30 प्रतिशत तक ही ऑक्युपेंसी चल रही है हालांकि वीकेंड पर कुछ ज्यादा पर्यटकों की संख्या देखने को मिल रही है। 

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: इजरायली सेना गाजा शहर पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए बढ़ी आगे, आतंकी दक्षिण की ओर भागने को हुए मजबूर

    comedy show banner
    comedy show banner