Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: पांच दिन चार जिलों में तेज हो सकती है शीतलहर

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 12:59 PM (IST)

    मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और अगले पांच दिन तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार चार जिलों मंडी बिलासपुर हमीरपुर व ऊना में शीतलहर तेज हो सकती है। मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा छा सकता है।

    Hero Image
    पांच दिन चार जिलों में तेज हो सकती है शीतलहर

    शिमला, राज्य ब्यूरो : मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और अगले पांच दिन तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार चार जिलों मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना में शीतलहर तेज हो सकती है। मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा छा सकता है। प्रदेश में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 दिसंबर तक मौसम में नहीं होगा कोई बदलाव 

    मंगलवार को शिमला सहित कई स्थानों पर धूप और बादलों की लुकाछिपी रही। 25 दिसंबर तक मौसम में किसी प्रकार की विशेष बदलाव न होने का अनुमान है। बुधवार को शिमला सहित कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। इन दिनों पाला अधिक पड़ रहा है और ऐसे में आम और अन्य फलदार पौधों को पाले से बचाने की सलाह दी गई है।

    • स्थान,              न्यूनतम,      अधिकतम
    • शिमला,            5.3,             14.0
    • सुंदरनगर,         0.6,             21.0
    • भुंतर,               0.4,            18.2
    • कल्पा,            -1.0,             10.2
    • धर्मशाला,         7.0,              20.2
    • ऊना,              4.2,              24.2
    • नाहन,             8.3,             19.5
    • केलंग,            -5.9,             7.9
    • सोलन,           1.9,               20.0

    Shimla Politics: मुझमें कोरोना के लक्षण नहीं, शीघ्र काम पर लौटूंगा : सीएम सुक्खू

    Himachal Politics: एक्शन में सुक्खू सरकार, बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद