Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: आज से चार दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानिए पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 07:27 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में आज से चार दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी चंबा कांगड़ा शिमला कुल्लू मंडी बिलासपुर हमीरपुर सोलन सिरमौर और ऊना जिला के लिए जारी की गई है। किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए लोगों को नदी नालों और भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    आज से चार दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानिए पूरा अपडेट

    शिमला, राज्य ब्यूरो: मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने 3 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर ,हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और ऊना जिला के लिए जारी की गई है। किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए लोगों को नदी नालों और भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूस्‍खलन के कारण नुकसान का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा

    प्रदेश में बारिश और भू-स्खलन के कारण नुकसान का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। यह बढ़कर 5745 करो रुपये के पास पहुंच गया है। मानसून के इस मौसम में अब तक 197 लोगों की मौत अलग-अलग हादसों में हो चुकी है, जबकि 31 लोग अभी भी लापता है। इस बीच 222 लोग घायल भी हुए हैं। मानसून के दौरान जल शक्ति विभाग की 6712 योजनाएं और सिंचाई की 1533 परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।

    181 योजनाएं बाढ़ से प्रभावित

    181 योजनाएं बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से 6552 पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर पर शुरू किया गया है। राज्य के विभिन्न भागों में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 301 सड़कें अवरूद्ध हैं। इन सड़कों में से 54 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

    24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक वर्षा हुई प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में 26.3 मिलीमीटर बारिश हुई है ,जबकि नगरोटा में 26, कांगड़ा में 17 ,सोलन में 21, शिमला और मशोबरा में 1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। दो डिग्री तापमान बढ़ा मानसून के कमजोर पड़ने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    उमस भरी गर्मी से परेशान लोग

    इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मानसून के सक्रिय होने की स्थिति में तापमान में गिरावट आ सकती है। मोटी बूंदें बरस रही पिछले एक सप्ताह के दौरान देखने में आया है कि मानसून कमजोर होने से बारिश व्यापक क्षेत्र में होने के बजाए छोटे-छोटे हिस्सों में हो रही है।