Himachal Weather: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और हिमपात के बने आसार, 4 जिलों के लिए अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दीवाली के बाद मौसम में बदलाव आएगा। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में सक्रिय होगा।
ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा का अनुमान है।
तापमान में गिरावट और बिजली चमकने की चेतावनी।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दीवाली के बाद मौसम मेहरबान हो सकता है। प्रदेश में आज मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा का अनुमान है। ऐसे में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।
4 जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका ज्यादा असर 12 और 13 नवंबर को रहने का अनुमान है। इस कारण 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में आंधी और वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई हे।
बादल छाने से तापमान में गिरावट
प्रदेश में सोमवार को बादल छाने से दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ऊना में पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया। इसके विपरीत, जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचे इलाकों में रातें भयंकर ठंडी हो चुकी हैं। लाहुल-स्पीति का कुकुमसेरी राज्य में सबसे ठंडा रहा।
नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा और उसके आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण और 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की है।
कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 10.0 19.8
सुन्दरनगर 9.0 26.4
भुंतर 8.1 27.6
कल्पा 3.2 17.4
धर्मशाला 11.2 25.0
कांगड़ा 11.6 26.6
ऊना 11.5 32.0
नाहन 13.5 26.4
केलंग 1.2 14.2
सोलन 8.4 24.0
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।