विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कल से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 2 दिन बारिश और हिमपात का यलो अलर्ट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 11:58 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Nov 2026 12:39 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका दो दिन अधिक प्रभाव रहेगा। इसके चलते अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 10 नवंबर से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

  2. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना है।

  3. तापमान में गिरावट और ठंड में इजाफा होगा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दीवाली के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। प्रदेश में ठंड में इजाफा होने की संभावना बन रही है। दीवाली के बाद अब मौसम ठंडा होगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका 12 और 13 नवंबर को ज्यादा प्रभाव रहेगा।

नौ नवंबर को धूप खिली रहने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में वर्षा व हिमपात हो सकता है।

बर्फबारी से गिरेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर तक रहने का अनुमान है। इस कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा होगा। 

दीवाली के बाद कोहरा

दीवाली के बाद सोमवार सुबह मंडी और सुंदरनगर में कोहरा पड़ा। मंडी में 200 मीटर और सुंदरनगर में 300 मीटर दृश्यता रही।

24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। स्थिति यह है कि ऊना में पारा 32.8° डिग्री रहा, जिससे दोपहर के समय धूप चुभने लगी है। इसके अलावा सुंदरनगर, भुंतर और देहरा गोपीपुर में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

कुकुमसेरी में माइनस में तापमान

इसके विपरीत, जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचे इलाकों में रातें भयंकर ठंडी हो चुकी हैं। लाहुल-स्पीति का कुसुमरी राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा, जान न्यूनतम तापमान लुढ़ककर -1.8° डिग्री तक दर्ज किया गया। सुबह के वक्त सुंदरनगर और मंडी में छाए मध्यम कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें: दीवाली पर बच्चे कर रहे थे पिता का इंतजार, हादसे ने छीन ली खुशियां; नूरपुर के भदरोआ में कार सवार रौंदकर फरार 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।