विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: राजधानी शिमला में पानी 10 फीसदी हुआ महंगा, कोरोना महामारी के चलते 2 साल से नहीं बढ़े पानी के रेट

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 28 Jan 2023 01:20 PM (IST)

Shimla Water Tariff Increase राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अगले महीने से ...और पढ़ें

राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

शिमला, जागरण संवाददाता। राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर के करीब 30 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को अब अगले महीने से पानी का बिल पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा।

पहले यह माना जा रहा था कि इसे पहली अप्रैल से लागू किया जाएगा, लेकिन अब अगले महीने से ही बढ़ी हुई दर से बिल देना होगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल से पानी की दर नहीं बढ़ाई गई है। अब इसे आज से ही लागू कर दिया गया है।

नई दर के मुताबिक घरेलू उपभोक्ता जिनके कनेक्शन नगर निगम की सीमा में ही लगे हैं, उन्हें मासिक 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करने पर 17.55 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल दिया जाएगा। यदि पानी का मासिक इस्तेमाल 20 से 30 हजार लीटर के बीच पहुंच जाता है तो 30.25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल जारी किया जाएगा।

अधिसूचना जारी

वहीं पानी का इस्तेमाल 30 हजार लीटर मासिक होने पर बिल की दर 54.39 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से ली जाएगी। ये दरें नगर निगम की सीमा के अंदर ही लागू होंगी। वहीं जिन लोगों ने नगर निगम की सीमा से बाहर भी पानी का कनेक्शन निगम से ले रखा है उन्हें पहले स्लैब में 39.93 रुपये, दूसरे में 60.50 और तीसरे में 84.70 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी का बिल देना होगा। राज्य शहरी विकास विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के शहरी विकास विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शहर में यह रहेगी पानी की व्यावसायिक

दर राजधानी में जिन भवन मालिकों ने पानी का कनेक्शन व्यावसायिक दर पर ले रखा है। उनके लिए जारी होने वाले बिल में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत जो लोग महीने में 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करते हैं, उनसे पानी की दर 48.40 रुपये प्रति हजार लीटर वसूली जाएगी। वहीं 30 हजार लीटर मासिक उपयोग पर 75.11 रुपये प्रति हजार लीटर तथा 75 हजार लीटर तक मासिक उपयोग हो तो उन्हें बिल 101.16 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से जारी किया जाएगा।

कनेक्शन प्लग पर 200 रुपये महीना आएगा बिल

शहर में जो लोग नहीं रहते हैं और वे अपने पेयजल कनेक्शन प्लग करवा देते हैं, ऐसे कनेक्शन धारकों को हर महीने 200 रुपये का बिल देना होगा। वहीं यदि तीन महीने से मीटर खराब होता है तो पेनल्टी की राशि भी प्रतिमाह की दर से तय कर दी है।

सोलन नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा- सर्वे होने के बाद सोलन शहर में करदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। 

निगम शहर में करवाएगा सर्वे

नगर निगम द्वारा जल्द सोलन शहर के सभी भवनों का सर्वे करवाया जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में यह सर्वे शुरू हो सकता है। इस सर्वे का जिम्मा निजी कंपनी को दिया जा रहा है। नगर निगम अप्रैल से शहर में प्रापर्टी टैक्स लागू कर सकता है। सर्वे पूरा होने के बाद नगर निगम शहर के सभी अवैध भवनों को प्रापर्टी टैक्स के दायरे में लाएगा। यानी शहर के सभी अवैध भवनों से प्रापर्टी टैक्स वसूल किया जाएगा। इसके अलावा शहर के खाली प्लाट का भी सर्वे के माध्यम से पता लगाया जाएगा। शहर के सभी खाली प्लाट मालिकों से भी प्रापर्टी टैक्स लिए जाने की तैयारी की जा रही है।