Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: पर्यटन निगम कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन, बोले- घर चलाने में भी हो रही दिक्कत

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 09:18 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने सरकार से 50 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है ताकि कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। आपदा के कारण पर्यटन गतिविधियां ठप हैं और निगम की आय प्रभावित हुई है।

    Hero Image
    पर्यटन निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को अभी तक मासिक वेतन जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    इस संदर्भ में सोमवार को पर्यटन निगम कर्मचारी संघ की आपातकालीन वर्चुअल बैठक आयोजित हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के प्रधान हुकमराम व महासचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि 15 तारीख बीत जाने के बाद भी पर्यटन निगम के लगभग 1200 कर्मचारियों को अभी तक अगस्त माह का वेतन प्राप्त नहीं हो पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई भारी आपदा के कारण पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप पड़ी हुई हैं, जिससे निगम की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। निगम स्वयं अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की स्थिति में नहीं है।

    इस कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। साथ ही निगम का मुख्यालय धर्मशाला स्थानांतरित किए जाने से भी कई कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ और आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक तंगी और अधिक बढ़ गई है।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस, क्वार्टर का किराया, एजुकेशन लोन की किश्तें, परिवार के भोजन-पानी व दवाइयों के खर्च पूरे करने में असमर्थ हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि स्थिति दिन-प्रतिदिन और विकट होती जा रही है और ऐसी कठिन परिस्थिति में पर्यटन निगम कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि निगम और कर्मचारियों की सहायता के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज जारी किया जाए, ताकि अगस्त माह का वेतन और अन्य देनदारियां शीघ्र कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया जा सके।