Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Rains: हिमाचल में मानसून की बारिश से तबाही, कई इलाकों में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 10:52 PM (IST)

    राजधानी शिमला में भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है और कई घरों में पानी घुस गया है। पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 भी भूस्खलन से बाधित हो गया है। सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड के तहत सलानी कटोला पंचायत में बह रही सलानी नदी ने रुख बदल लिया है और गांव के लिए जाने वाले पैदल रास्ते को काटते हुए 50 फीट अंदर बह रही है।

    Hero Image
    Himachal Rains हिमाचल में बारिश के कारण रास्ते बंद पड़े हैं।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में सोमवार रात और मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। राजधानी शिमला में चक्कर में एक बार फिर भू-स्खलन होने से रास्ता बंद हो गया। जबकि कई घरों में पानी घुस गया।

    सोमवार रात भूस्खलन से पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 हेवना के पास भूस्खलन से बाधित हो गया है। इससे शिलाई क्षेत्र का जिला मुख्यालय सिरमौर से संपर्क कट गया है।

    सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड के तहत सलानी कटोला पंचायत में बह रही सलानी नदी ने रुख बदल लिया। अब नदी गांव के लिए जाने वाले पैदल रास्ते को काटते हुए 50 फीट अंदर बह रही है। इससे रास्ते का नामोनिशान मिट गया है और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    78 सड़कें यातायात के लिए बंद

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कांगड़ा में 53.4, शिमला में 50, मनाली में 22, धर्मशाला व सुंदरगनर में 21 मिलीमीटर जबकि अन्य स्थानों पर पाचं सं 15 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है। भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण दो एनएच सहित 78 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

    चार पेयजल योजनाएं ठप

    जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 6 ट्रांसफार्मर खराब हैं और चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई्र गई है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।