Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather Today: हिमाचल में तूफान ने मचाई तबाही, कई जिलों में भारी बारिश हुई और ओले गिरे; आज कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Sat, 31 May 2025 07:54 AM (IST)

    Himachal Aaj Ka mausam हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई स्थानों पर धूप खिली लेकिन सुबह शिमला मंडी कांगड़ा सोलन व सिरमौर में तूफान के साथ भारी वर्षा हुई। शिमला जिले के ठियोग में ओलावृष्टि हुई और ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    Himachal Weather: हिमाचल में तूफान ने मचाई तबाही (जागरण फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश में शुक्रवार को दिन में अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। इससे पहले सुबह आठ बजे तक पांच जिलों शिमला, मंडी, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर में तीन घंटों के दौरान तूफान के साथ भारी वर्षा हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला जिले के ठियोग सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ और मनाली में वर्षा हुई। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे पर हिमपात हुआ।

    वहीं पर्यटकों ने पर्यटन स्थल रोहतांग में बर्फ के बीच मस्ती की। शिमला, कांगड़ा, पालमपुर, भुंतर व सुंदरनगर में तेज हवाएं चलीं। वर्षा व ओलावृष्टि से मटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। 10 से 12 बजे तक प्रदेश में मौसम साफ हो गया और धूप खिली।

    31 मई तक अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने 31 मई से दो जून तक प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में भारी ओलावृष्टि व वर्षा की संभावना जताई है। चोटियों पर भी हिमपात की संभावना है।

    शनिवार को कांगड़ा, चंबा, मंडी व कुल्लू में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.5 व सबसे कम तापमान केलंग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।