Himachal Weather Today: हिमाचल के लोग हो जाएं सावधान, आज कई जिलों के लिए तूफान का अलर्ट; 25 जून तक होगी बारिश
Himachal Weather Update शिमला हमीरपुर और ऊना में भारी वर्षा हुई जिससे कई घरों में पानी भर गया। बारालाचा कुंजुम और रोहतांग दर्रा में हल्का हिमपात हुआ। ऊना के रायपुर मैदान में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 18 जून को तूफान और 20 से 25 जून तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है जिससे 20 जून को मानसून आने का अनुमान है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Forecast; बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा में मंगलवार को जहां हल्का हिमपात हुआ, वहीं शिमला, हमीरपुर व ऊना में भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा के कारण शिमला में कई स्थानों पर घरों में पानी घुस गया। बरसात से पहले हो रही वर्षा ने तैयारियों की पोल खोल दी।
वर्षा होने पर पानी नालियों में बहने के बजाय सड़कों पर रास्ते पर बहता रहा। ऐसा ही हाल सोलन जिले के बद्दी में भी दिखा। बीते 24 घंटों के दौरान ऊना के रायपुर मैदान में सबसे अधिक 130.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हमीरपुर के बड़सर में 90, बल्द्वाड़ा में 62, कसौली में 52, शिमला में 46, भुंतर में 41, बिलासपुर में 40, नेरी में 35.0 और शिलारू में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दी तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने 18 जून को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, शिमला और सिरमौर में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तूफान चलने और वर्षा की चेतावनी दी है। 20 से 25 जून तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में हिमाचल में 20 जून को मानसून पहुंचने का अनुमान है।
प्रदेश में हिमपात और वर्षा के बाद अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के भुंतर में 11.4, मनाली में 8.6, धर्मशाला, कल्पा, सुंदरनगर, सोलन व नारकंडा में 7.5, बिलासपुर व हमीरपुर में छह डिग्री सेल्सियस की आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।