हिमाचल में अगले तीन दिन मौसम साफ, भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने में जुटा प्रशासन
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है और भूस्खलन के कारण बाधित सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। कुल्लू जिले के आनी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब फंसा हुआ है और प्रशासन सड़कों को खोलने के प्रयास कर रहा है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश व भूस्खलन के कारण प्रभावित सड़कों को खोलने का कार्य चला हुआ है। कुल्लू जिले के आनी, शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब फंसा हुआ है। प्रशासन सड़कों को खोलने में जुटा है।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण कई सड़कें टूट गई थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खराब मौसम सड़कों के पुनर्निर्माण में बाधा बनता है। लेकिन मौसम साफ होने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।
राज्य में कई मुख्य मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण सेब काी फसल भी फंसकर रह गई थी। जिससे व्यापारी काफी परेशान थे। लेकिन प्रशासन अब उन सड़कों को खोलने में जुटा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।