Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Cold: हिमपात की वजह से पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर ने भी किया परेशान

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 11:15 AM (IST)

    Himachal Pradesh Cold Wave हिमाचल प्रदेश में शिंकुला बारालाचा और अन्य चोटियों पर हिमपात (Snowfall) हुआ है। हिमपात की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर चली। इस बीत भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं।

    Hero Image
    Himachal Pradesh weather cold increase in shimla

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में क्रिसमस (Christmas) पर मौसम ने करवट बदली। रविवार को बारिश नहीं हुई लेकिन शिंकुला, बारालाचा और अन्य चोटियों पर हिमपात (Snowfall) हुआ है। इस कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर चली। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला पर्यटकों से गुलजार

    2016 में व्हाइट क्रिसमस की चाह पूरी हुई थी। इसके बाद 25 दिसंबर को शिमला में हिमपात नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन वर्षा की संभावना है। हिमपात देखने की चाह में भारी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं। राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन स्थलों में कानून और यातायात व्यवस्था पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसके लिए प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।

    सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे

    रविवार को अधिकतम तापमान में केलंग में 3.9, जबकि कुल्लू के सेओबाग में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सुंदरनगर सहित सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान केलंग में -10.8 डिग्री रहा।

    देरी से पहुंची ट्रेन

    इस बीच ऊना जिले में रविवार को भी कोहरे का असर रेल यातायात पर पड़ा। दिल्ली से ऊना तक पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची।

    ये भी पढ़ें:

    Himachal Weather: भीषण ठंड के बीच हिमाचल पहुंच रहे रिकॉर्ड सैलानी, 24 घंटे में अटल टनल से गुजरे 19,000 वाहन

    Winter Vacation 2023: दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा व अन्य राज्यों में इन तारीखों पर रहेंगी सर्दी की छुट्टियां