Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में 28 तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी, कीरतपुर-मनाली फोरलेन एक तरफ का खुला

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:45 AM (IST)

    मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 22 से 28 अगस्त तक भारी वर्षा का आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। चंबा कांगड़ा ऊना बिलासपुर हमीरपुर और सिरमौर में भारी वर्षा की संभावना है। मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर एकतरफा यातायात बहाल किया गया है। कुल्लू जिले में भूस्खलन से 80 घर खतरे में हैं। बालीचौकी में 17 दुकानों और घरों को खाली करवाया गया।

    Hero Image
    हिमाचल में भारी बारिश, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर एकतरफा यातायात बहाल

     राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 22 से 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज व यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

    22 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मंडी जिले के कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है।

    23 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भारी से बहुत भारी और 24 अगस्त को कांगड़ा व सिरमौर जिले में भारी वर्षा की संभावना है। वीरवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिली, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप के साथ बादल छाए रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक-एक कर वाहनों को निकाला जा रहा है। फोरलेन नौ मील, कैंची मोड़, दयोड़ व दवाड़ा में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था। बालीचौकी उपमंडल में 17 दुकानों और घरों को खाली करवाया गया।

    यहां भूस्खलन से घरों व दुकानों को खतरा पैदा हो गया है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी की वरशैणी पंचायत के शिल्हा गांव में लगातार भूस्खलन से 80 घर खतरे की जद में आ गए हैं। मंडी के बरोट में भूस्खलन से कार मलबे में दब गई। होटल पर पेड़ गिरा। पठानकोट-मंडी राजमार्ग बहाल हो गया है।