Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather Update: हिमाचल के लोगों के लिए बारिश बनेगी मुसीबत, छह जिलों के लिए अलर्ट जारी; ओले गिरने की भी चेतावनी

    Updated: Tue, 27 May 2025 07:34 AM (IST)

    Himachal Weather Updateमौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें कांगड़ा मंडी कुल्लू शिमला सोलन और सिरमौर शामिल है। इसके साथ ही आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 जून तक रहने का अनुमान है। सोलन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    Hero Image
    Himachal Wether Update:हिमाचल के लोगों के लिए बारिश बनेगी मुसीबत (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update:  मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को आंधी और ओलावृष्टि की प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट जारी किया है। 30 व 31 मई को प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि और भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मई में अभी तक 54.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के आठ जिलों में सामान्य से 46 से 270 प्रतिशत तक अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 

    सोलन में सबसे ज्यादा बारिश

    प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सोलन में 136.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए और धूप खिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में दो से आठ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    सबसे अधिक वृद्धि कल्पा में 8.2, रिकांगपिओ व सोलन में सात, नारकंडा में 6.5, ताबो में 5.2, कसौली में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

    दो जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    पश्चिमी विक्षोभ का असर दो जून तक रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner