HP यूनिवर्सिटी में BA तृतीय वर्ष में सोलन का रमणीक अटल अव्वल, 96.05 फीसद रहा परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया जिसमें 96.05% छात्र उत्तीर्ण हुए। सोलन के रमणीक अटल ने पहला स्थान प्राप्त किया। राम ...और पढ़ें

जागरण संवादददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बीए तृतीय प्रवेश का परिणाम भी घोषित कर दिया । इस परिणाम में 10869 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसमें से 9353 इसमें पास हुए हैं। रिजल्ट की प्रतिशतत्ता 96.05 फीसद रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक पहला स्थान सोलन के रमणीक अटल ने हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान बिलासपुर के धीरज कुमार और तीसरा स्थान शिमला के रामपुर कॉलेज की दीक्षा डोगरा ने हासिल किया।
चौथा स्थान ऊना की प्रिया देवी ने, पांचवां स्थान बिलासपुर की मीनाक्षी ने, छठां स्थान सिरमौर की तपस्या और ऊना की प्रिया ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
सातवां स्थान बिलासपुर की साक्षी ने, आठवां स्थान सोलन की महक ने, नौवां स्थान ऊना की पायल और शिमला की रिया शर्मा ने संयुक्त रूप से हासिल किया। दसवां स्थान हमीरपुर के रणजीत सिंह ने हासिल किया। विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एसएस कौशल ने जारी कर दिया है।
प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती है दीक्षा डोगरा
रामपुर की दीक्षा डोगरा के पिता अधिवक्ता व माता शिक्षिका है। वे रोजाना आठ से नौ घंटे की पढ़ाई करती है। उन्हेोंने आगे इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री करने का फैसला लिया है। वे भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपने सपने को हासिल कनरे के लिए आज उन्हें बेहतर मनोबल मिला है। इस परिणाम से वे व उनके स्वजन काफी खुश है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।