Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आफत की बारिश से मिलेगी राहत, बूंदाबांदी के बाद खिलेगी धूप; 521 सड़कें अभी भी बाधित

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 07:45 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। कुल्लू में भूस्खलन से वाहन फंसे सोलन में स्कूल की खिड़कियाँ टूटीं। चंबा-पठानकोट राजमार्ग भूस्खलन से बाधित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह। प्रदेश में कई सड़कें और बिजली आपूर्ति बाधित है। ऊना में तापमान बढ़ा। पेड़ से गिरने से घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

    Hero Image
    हिमाचल में दो एनएच और 519 सड़कें अभी भी बाधित हैं। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने 18 और 19 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। 23 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। हल्की वर्षा के साथ अधिकतर स्थानों में धूप खिलने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को अधिकतर स्थानों पर धूप निकली जबकि नाहन में 43.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला में शाम के समय कोहरा छा गया, जिसके बाद हल्की वर्षा हुई। धर्मशाला सहित ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। कुल्लू जिले में मणिकर्ण के जछनी में मलबे की चपेट में आने से दो वाहन दलदल में फंस गए।

    सोलन जिले के चंडी में स्थित पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विज्ञान भवन के पीछे मंगलवार रात भूस्खलन से खिड़कियों के शीशे टूट गए। चंबा जिले की सीमा से सटे पंजाब के दुनेरा गांव के निकट भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के एक बड़े हिस्से को गंभीर क्षति आई है।

    इस कारण चंबा-पठानकोट एनएच पर बड़े यात्री और मालवाहकों की आवाजाही को दो-तीन दिन के रोक दिया है। अब इन वाहनों को चंबा से पठानकोट और पठानकोट से चंबा जाने के लिए नूरपुर-लाहड़ू-तुनुहट्टी मार्ग का उपयोग करना होगा। प्रदेश में दो एनएच और 519 सड़कें बाधित हैं। ऊना में एनएच 503, कुल्लू में एनएच तीन बाधित हैं।

    प्रदेश में 441 ट्रांसफार्मर और 274 पेयजल योजनाएं ठप हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुकुमसेरी में सबसे अधिक 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ऊना में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.6 दर्ज किया गया।

    पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत

    दाड़लाघाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोड़ी के पास वर्षा के बीच मंगलवार को सफेदे के पेड़ से गिरने से घायल बिहार निवासी व्यक्ति की एम्स बिलासपुर में बुधवार को मौत हो गई। पेड़ गिरने से बस का इंतजार कर रहे कुछ लोग चपेट में आ गए थे और युवती सहित एक व्यक्ति घायल हुआ है। युवती को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।