यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में आर्थिक तंगी के बीच बड़ी अच्छी खबर! केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एसडीआरएफ से 189.20 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि मंजूर की है। 2023 में ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी बड़ी राहत
- आपदा राहत के लिए 189 करोड़ स्वीकृत
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच केंद्र सरकार ने प्रदेश को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में हिमाचल प्रदेश के लिए अग्रिम सहायता राशि के 189.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। देश के 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
2023 आपदा में 12,000 करोड़ का हुआ था नुकसान
हिमाचल में वर्ष 2023 में मानसून के दौरान आई आपदा के दौरान करीब 12,000 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया था। इस संबंध में केंद्र से तीन बार टीम आई और उसने जिन जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ था, उनका आकलन किया था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के मजदूरों के लिए खुशखबरी! सुक्खू सरकार ने बढ़ाई मजदूरी
इसके बाद रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी। इससे पहले भी हिमाचल को केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर राशि प्रदान की है। बाढ़ प्रभावित राज्यों असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में भी नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतरमंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे गए थे।
क्या बोले अमित शाह?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लोगों की परेशानी कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। गृह मंत्रालय के अनुसार कोष से हिमाचल के अलावा बिहार को 656 करोड़, बंगाल को 468 करोड़ व महाराष्ट्र को 1492 करोड़ रुपये जारी किए गए।
इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा को भी सहायता राशि दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नगालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में हुए नुकसान का आंकलन अंतरमंत्रालीय टीम कर चुकी है।
अन्य राज्यों में जल्द ही टीम दौरा करेगी। केंद्रीय आपदा सहायता के रूप में 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के लोगों के लिए जरूरी खबर, 300 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करने वालों की सब्सिडी आज से खत्म
