Himachal Weather: हिमाचल में आज भारी वर्षा का येलो अलर्ट, प्रदेश में अब तक 5 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान
Himachal Pradesh on Yellow Alert बादल फटने और प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटाें के दौरान कुल छह लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दो जिलों को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य ब्यूरो, शिमला: प्रदेश में राेहड़ू में बादल फटने और प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटाें के दौरान कुल छह लोगों की मौत हो गई। बादल फटने व भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान होने के साथ खेत बह गए। कई स्थानों पर लोग भी मलबे की चपेट में आ गए।
अभी तक प्रदेश में कुल 66 भूस्खलन की घटनाएं पेश आई हैं जबकि 47 बार आचानक बाढ़ आ गई। इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हुई। प्रदेश में अब तक 5077.41 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
प्रदेश में अभी तक 154 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 592 मकान ध्वस्त होने के साथ 5268 मकानों को नुकसान हुआ है। 235 दुकानों के साथ 1616 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटाें के दौरान सबसे अधिक वर्षा नाहन में 137.2 मिलीमीटर, सोलन में 98, धैलाकुओं में 76, मनाली में 67, डलहौजी में 52 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दो जिलों को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर याातयात, संचार, बिजली और अन्य सेवाओं के प्रभावित होने का अनुमान है।
स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला - 16.8,20.5
- सुंदरनगर - 21.3,26.7
- भुंतर - 19.9,23.8
- कल्पा - 15.0,18.8
- धर्मशाला - 20.2,23.5
- ऊना - 24.4,27.5
- नाहन - 23.7,27.5
- केलंग - 12.7,17.1
- सोलन - 19.5,22.0
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।