विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के बागवानों का 125 करोड़ रुपये बकाया, सेब उत्पादक संघ ने सरकार से की तुरंत भुगतान की मांग

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:38 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत सेब और अन्य फलों की खरीद का लगभग 125 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिसमें 2025 और 2026 का बकाया शामिल है। 

हिमाचल के बागवानों का 125 करोड़ रुपये बकाया (फाइल फोटो)

हिमाचल के बागवानों का 125 करोड़ रुपये बकाया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MIS के तहत सेब और फलों का 125 करोड़ बकाया

  2. सेब उत्पादक संघ ने लंबित भुगतान तुरंत जारी करने की मांग

  3. योजना में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी मध्यस्थता योजना (एमआइएस) के तहत सेब और अन्य फलों की खरीद का करीब 125 करोड़ रुपये का भुगतान अब भी लंबित है।

इसमें वर्ष 2025 और 2026 का बकाया शामिल है। सेब उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार से किसानों को लंबित भुगतान तुरंत जारी करने की मांग की है।

संघ के राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान ने कहा कि सरकार ने मार्च में भुगतान प्रक्रिया शुरू की थी। पहले 30 बोरी तक सेब देने वाले किसानों और उसके बाद 100 बोरी तक सेब देने वाले किसानों को भुगतान करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के दो से तीन महीने बाद भी किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है।

दस्तावेज लेकर पेश होने के नोटिस जारी

वहीं, 100 से अधिक बोरी सेब देने वाले हजारों किसानों को उपमंडलाधिकारियों की ओर से दोबारा जमीन के दस्तावेज लेकर पेश होने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने इसे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाली कार्रवाई बताया। संघ ने एमआइएस खरीद में सामने आई अनियमितताओं की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

संजय चौहान ने कहा कि गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा नुकसान की भरपाई दोषियों से करवाई जाए। उन्होंने एकत्रीकरण केंद्रों पर नियुक्तियों में पारदर्शिता और किसानों के खातों में सीधे भुगतान की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 'डांस पार्टी' कर रहा उधम, एक सप्ताह तक मेरठ में भी रहा... खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी

यह भी पढ़ें- हिमाचल: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म, बढ़ा हुआ मानदेय इसी माह होगा जारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।