Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में फिर फटा बादल, स्थिति गंभीर; मंडी में आठ घर करवाए गए खाली

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    शिमला में बादल फटने से खेतों को नुकसान हुआ है जिससे मक्की की फसल बर्बाद हो गई। प्रदेश में अब तक ऐसी 46 घटनाएँ हो चुकी हैं। कुल्लू-मनाली मार्ग बाधित है जिसे बहाल करने का प्रयास जारी है। भारी वर्षा के कारण प्रदेश में 4467 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 221 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Hero Image
    बिलासपुर के नम्होल में बादल फटने से नुकसान मलबे में दबीं 2 गाड़ियां - प्रतीकात्मक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल के गुतराहण पंचायत में शुक्रवार देर रात को बादल फटा जिसके कारण लोगों के खेतों में पानी के साथ मलबा आ गया और खेत बह गए जिसके कारण मक्की की फसल को नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में अभी तक बादल फटने की 46 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके साथ ही पालमपुर और हमीरपुर में भारी वर्षा हुई है। मंडी जिला के धर्मपुर के सपड़ी रोह गांव में भूस्खलन के कारण आठ घर खाली करवाए हैं।

    कुल्लू-मनाली के बीच बंद फोरलेन की बहाली का काम तेजी से चल रहा है और चार दिन में मार्ग बहाली की उम्मीद है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ा में बनोई के पास फिर मलबा गिरा, सुबह आवाजाही प्रभावित रही।

    प्रदेश में अभी तक 4467 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। 221 लोगों की बादल फटले, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राज मार्ग सहित 558 सड़कें यातायात के लिए बंद है।

    इन्हें खोलने का काम जारी है। प्रदेश में रविवार तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। 237 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 317 पेयजल योजनाएं अभी भी बंद है जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप के खिलने का अनुमान है। ऐसे में भारी वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद है।

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 17.0 20.6
    सुंदरनगर 23.4 29.1
    भुंतर 21.5 31.6
    कल्पा 14.1 25.1
    धर्मशाला 19.0 25.0
    ऊना 23.0 32.2
    नाहन 21.4 26.3
    केलंग 10.5 26.0
    सोलन 21.0 28.4