Himachal News: हिमाचल को मिले 5 नए IFS अधिकारी, लिस्ट में एक महिला ऑफिसर भी शामिल
हिमाचल प्रदेश वन विभाग को 5 नए भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी मिले हैं जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है। वर्ष 2023-25 बैच के ये अधिकारी अब भारतीय वानिकी में सेवाएं देंगे। इन अधिकारियों ने देहरादून में आयोजित दीक्षा समारोह के बाद हिमाचल कैडर को चुना। वर्तमान में इन अधिकारियों को डीएफओ कार्यालयों में तैनात किया गया है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग को 5 नए भारतीय वन सेवा अधिकारी (आईएफएस) अधिकारी मिले हैं। इनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है। वर्ष 2023-25 बैच के ये अधिकारी अब भारतीय वानिकी में सेवाएं देंगे। बीते वीरवार को देहरादून में आयोजित भारतीय वन सेवा के दीक्षा समारोह आयोजित हुआ। पांच अधिकारियों ने हिमाचल कैडर को चुना है।
पांचों अधिकारी हिमाचल से बाहर यानि अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। यह सबसे बड़ा बैच पास आउट हुआ है। जिसमें 109 देश व 2 भूटान के अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पहाड़ी राज्य हिमाचल व यहां की सुंदरता को देखते हुए अधिकारियों ने हिमाचल कैडर चुना है। हिमाचल में आईएफएस कैडर की संख्या 114 है। इनमें अभी 89 अधिकारी ही कार्यरत है।
इन अधिकारियों को पहले ही वन विभाग में नियुक्ति दी जा चुकी है। अभी डीएफओ कार्यालय में है तैनात, अब नए सिरे से होगी तैनाती ये सभी पांचों अधिकारी वर्ष 2023-25 बैच के हैं। राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में इन्हें डीएफओ कार्यालय में तैनाती दी है। जॉब ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब नए सिरे से इनके नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।
अभी कौन कहां पर है नियुक्त
26 अगस्त 1994 को जन्मे अंशुल जैन मूलत: दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटैक की डिग्री की है। उसके बाद वे अब भारतीय वन सेवा में आए हैं। वन विभाग ने उन्हें डीएफओ रामपुर कार्यालय में 1-1-2025 में नियुक्ति दी थी। वे जॉब ट्रेनिंग पर थे। अब नए सिरे से नियुक्ति आदेश होंगे।
9 सितंबर 1991 को जन्मे गौरव शर्मा मूलत: मध्य प्रदेश से संबंध रखते हैं। उन्होंने भी बी-टेक की डिग्री की है। अब वे भारतीय वन सेवा में आए हैं। विभाग ने उन्हें डीएफओ नालागढ़ में नियुक्ति दी है। अभी वे भी जॉब ट्रेनिंग पर थे।
11 मई 1994 को जन्मी अनुष्का अभिजीत लोहिया महाराष्ट्र से संबंध रखती है। उन्होंने भी बी-टेक किया है। उन्हें डीएफओ नाहन कार्यालय में नियुक्ति दी है। वे भी जॉब ट्रेनिंग पर थी। 25 अक्टूबर 1996 को जन्मे पुलकित गुलाटी मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बी टेक की डिग्री की है। विभाग ने उन्हें डीएफओ कार्यालय चंबा में नियुक्ति दी है।
29 जून 1991 को जन्मे सार्थक पराशर दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बी टेक की डिग्री की है। उन्हें विभाग ने डीएफओ पालमपुर कार्यालय में तैनाती दी है। वे भी जॉब ट्रेनिंग पर थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।