Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal Election Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में 72.21 फीसद मतदान, 8 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे

Himachal Election 2022 Live Updates: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो गया है। धर्मशाला और शिमला में मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

By Devshanker ChovdharySat, 12 Nov 2022 11:17 PM (IST)
News Article Hero Image

शिमला, आनलाइन डेस्क। Himachal Pradesh Election 2022 LIVE हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में मतदान खत्म हो गया है। राज्‍य में कुल मतदान 72.21 प्रतिशत हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई है। 1 बजे तक 37.19 फीसद के बाद 3 बजे तक मतदान 55.65 फीसद पर पहुंच गया है। बता दें कि हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्तमान में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।
Himachal Election 2022 News Updates:

12 Nov 20227:48:37 PM
सोलन में मतदान जारी

सोलन जिला के 31 मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदान चल रहा है। नालागढ़, अर्की और दून में लोग 3 बजे के बाद मतदान करने पहुंचे हैं। कसौली में सार्वधिक 75.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

12 Nov 20227:45:17 PM
सुजानपुर में दो बूथों पर मतदान जारी

सुजानपुर में अभी दो बूथों पर मतदान जारी है। मतदान लगभग 73.3 प्रतिशत हुआ है। हालांकि, अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं।

12 Nov 20227:30:50 PM
सिरमौर जिले में 12 स्थानों पर वीवीपैट मशीन को किया गया रिप्लेस

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में 12 स्थानों पर वीवीपैट मशीन और 20 स्थानों पर तकनीकी खराबी आने के कारण ईवीएम मशीनें रिप्लेस की गईं। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

12 Nov 20227:20:07 PM
Himachal Election: ऊना में 75.1 फीसद वोटिंग

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मतदान खत्म हो गया है। यहां 75.1 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

12 Nov 20227:18:56 PM
पांवटा साहिब में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी और विधायक सुखराम चौधरी तथा कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश के समर्थकों के बीच भारी बहस हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की होने की भी बात सामने आई है।

12 Nov 20227:03:57 PM
कांगड़ा में 63.95 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 63.95 फीसद मतदान हुआ है। लाहुल स्पीति में भी मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है।

12 Nov 20226:57:53 PM
चंबा जिले में मतदान खत्म, 15 किमी तक बर्फ में चले मतदानकर्मी

चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के चासक बटोरी मतदान केंद्र से मतदान दल लौट आया है। वे लगभग 15 किमी तक 6 घंटे बर्फ में चले।

#WATCH | Polling parties returning back from Chasak Batori polling station in Bharmaur Assembly Constituency in Pangi area of Chamba district. They walked around 15km in snow for 6 hours#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/BvZNvoWAfu

— ANI (@ANI) November 12, 2022
12 Nov 20226:53:38 PM
हिमाचल प्रदेश में अब तक 66 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश में अभी मतदान जारी है। लगभग 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंत तक यह करीब 74 फीसदी हो सकता है। सभी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मतदान दल पूरी तरह से तैयार थे। ताशीगंग, हिमाचल प्रदेश में 100% मतदान हुआ है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने दी।

12 Nov 20226:28:45 PM
कसौली में 75.69 प्रतिशत मतदान
blog images

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कसौली विधानसभा क्षेत्र में 75.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

12 Nov 20226:15:16 PM
बिलासपुर में मतदान केंद्र के बाहर लगी कतार
blog images

बिलासपुर सदर क्षेत्र के मंडी मांडवां मतदान केंद्र पर अब भी काफी लोगाें की भीड़ मतदान के लिए लगी हुई है। शाम के समय काफी लोग मतदान के लिए पहुंचे हैं और ईवीएम मशीनाें के धीरे चलने से काम धीमी गति से चल रहा है।

12 Nov 20225:58:14 PM
Shillai में सबसे ज्यादा voting

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिलाई में सबसे ज्यादा 77 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा समय में राज्य में भाजपा की सरकार है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं।

12 Nov 20225:56:48 PM
Himachal Pradesh के Una जिले में 67.76 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में शाम पांच बजे तक 67.67 फीसद मतदान हुआ है। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा समय में राज्य में भाजपा की सरकार है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं।

Himachal Election 2022 Voting: हिमाचल प्रदेश में पांच बजे 65.50 प्रतिशत मतदान, सिरमौर में सबसे ज्‍यादा वोटिंग

12 Nov 20225:49:49 PM
हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 66 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को शाम पांच बजे तक 66 फीसद मतदान हुआ है। मतगणना 8 दिसंबर को आएगी। प्रदेश में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है।

12 Nov 20225:47:16 PM
Himachal Pradesh के मंडी जिले में 66.75 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शाम 5 बजे तक 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।  

  • बल्ह- 60%
  • द्रंग- 66
  • धर्मपुर- 64%
  • जोगिन्दरनर- 66
  • करसोग- 76%
  • मंडी- 72%
  • नाचन- 72%
  • सरकाघाट- 55%
  • सराज- 74%
  • सुंदरनगर- 74%
12 Nov 20225:37:22 PM
Pachhad Assembly Constituency में 76.61 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश की पच्छाद सीट पर शाम 5 बजे तक 76.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें पुरुष मतदाता 30,331, महिला मतदाता 28,360 और ट्रांसजेंडर 1 है। कुल 58 हजार 692 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

12 Nov 20225:29:36 PM
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर 100 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश के टशीगंग में 100 फीसद मतदान हुआ है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Himachal Election 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर लगातार तीसरी बार 100 प्रतिशत वोटिंग, देखिए तस्‍वीरें

12 Nov 20225:22:21 PM
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav में मतदान खत्म
blog images

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो गया है। धर्मशाला और शिमला में मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

12 Nov 20225:11:45 PM
Himachal Pradesh के डड़ौर मतदन केंद्र के बाहर लगी कतार
blog images

हिमाचल प्रदेश के बल्ह विधानसभा के डड़ौर मतदान केंद्र के बाहर शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी हुई हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

12 Nov 20225:08:50 PM
Himachal Election 2022 में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा के दो पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री शामिल हैं।

Himachal Election 2022: दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर, नड्डा व प्रियंका सहित इन्‍होंने झोंकी ताकत

12 Nov 20225:00:24 PM
Himachal Pradesh के टशीगंग में 100 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश के टशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। आज 68 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। टशीगंग विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है।

12 Nov 20224:51:21 PM
Himachal Pradesh में 8 दिसंबर को होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। आज मतदान हो रहा है। कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मौजूदा समय में यहां भाजपा की सरकार है।

12 Nov 20224:48:21 PM
Himachal Pradesh में 412 उम्मीदवार की किस्मत का होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कुल 412 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 55 लाख 92 हजार 882 वोटर करेंगे।

12 Nov 20224:45:32 PM
Jairam Thakur ही होंगे भाजपा के सीएम उम्मीदवार- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो जयराम ठाकुर ही हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Himachal Election 2022: हिमाचल में मतदान कर बोले जेपी नड्डा, BJP का मुख्‍यमंत्री चेहरा जयराम ठाकुर ही होंगे
 

12 Nov 20224:43:21 PM
Himachal Pradesh में शाम 5 बजे तक होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक मतदान होना है। इसके बाद जो व्यक्ति कतारों में लग जाएंगे, उनको वोट डालने दिया जाएगा। साल 2017 में यहां 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

12 Nov 20224:29:47 PM
Himachal Chunav 2022 सोलन में 3 बजे तक 59.66 फीसद मतदान
सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आज दोपहर 3 बजे तक 59.66 फीसद मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी शांतिपूर्वक ढंग से जारी है।  
12 Nov 20224:22:23 PM
Himachal Election 2022 हिमाचल चुनाव में अभी तक नहीं आई कोई शिकायत

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि अभी तक हिमाचल चुनाव में बिना किसी गड़बड़ी के वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अभी तक सामने नहीं आई है।

12 Nov 20224:02:38 PM
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र Tashigang में 3 बजे तक 98.8 फीसद मतदान हुआ
blog images

टशीगंग (Tashigang) जो विश्व का सबसे ऊंचे मतदान केंद्र माना जाता है वहां 3 बजे तक 98.8 फीसद मतदान हुआ है। क्षेत्र के कुल 52 मतदाता में से 51 मतदाताओं ने यहां मतदान किया।

12 Nov 20223:45:20 PM
Himachal Election 2022 सिराज में सबसे ज्यादा 70 फीसद वोटिंग हुई

हिमाचल के चुनाव में इस बार लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में जाकर वोट डाल रहे हैं। प्रदेश में 3 बजे तक के मतदान में सबसे अधिक सिराज में 70 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

12 Nov 20223:42:33 PM
Himachal Vidhan Sabha Election हिमाचल में 3 बजे तक 55.65 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान की रफ्तार अब तेज हो गई है। दोपहर होते ही लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर वोट डाल रहे हैं। राज्य में 3 बजे तक 55.65 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

12 Nov 20223:20:52 PM
पौंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने वोट डाला

पौंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरुवाला कांशीपुर 3 मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने वोट डाला।

12 Nov 20222:50:50 PM
Himachal Election 2022 कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी ने किया मतदान
blog images

कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी कश्यप ने पोलिंग बूथ देवल टिकरी बूथ पर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में आकर वोट डालने को कहा।

12 Nov 20222:33:06 PM
Himachal Chunav सोलन जिले में 1 बजे तक 41.36 प्रतिशत मतदान

सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1 बजे तक 41.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में मतदान में तेजी जारी है।

12 Nov 20222:14:33 PM
बिलासपुर के खैरियां में मतदान केंद्र पर लोगों की लगी कतारें
blog images

हिमाचल में जैसे-जैसे दिन ढल रहा है लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र जाकर वोट डाल रहे हैं। ऐसा ही नजारा बिलासपुर के खैरियां में देखने को मिल रहा है, यहां मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है।

12 Nov 20221:59:24 PM
Himachal Election Live किन्नौर के कुछ मतदान केंद्रों पर मिल रही क्रेच सुविधा
blog images

Himachal Election Live हिमाचल में मतदाताओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए किन्नौर के कुछ मतदान केंद्रों पर बच्चों के साथ आने वाले मतदाताओं के लिए क्रेच सुविधा प्रदान की गई। जब तक माता पिता मतदान करेंगे तक तक बच्चा मतदान केन्द्र के बाहर क्रेच में सुरक्षित रहेगा। 

12 Nov 20221:49:01 PM
Himachal Chunav 2022 मण्डी में दोपहर 1 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान

हिमाचल के मण्डी में दोपहर 1 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के बिलासपुर में अब तक 34.57 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

12 Nov 20221:39:08 PM
Himachal Election 2022 LIVE 1 बजे तक 37.19 फीसद मतदान

Himachal Election 2022 LIVE हिमाचल में मतदान की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। 1 बजे तक कुल 37.19 फीसद मतदान हुआ है। राज्य में धूप खिलते ही लोग मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचने लगे हैं।

12 Nov 20221:17:49 PM
आदर्श पोलिंग स्टेशन रंधाडा में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें
blog images

हिमाचल के आदर्श पोलिंग स्टेशन रंधाडा में महिला मतदाताओं ने आज जमकर वोटिंग की। महिला मतदाताओं की यहां लंबी कतारें दिखीं।

12 Nov 202212:54:11 PM
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र की कमान महिला कर्मचारी के हाथों में

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर ज़िले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इससे बच्चों के साथ आने वालों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

12 Nov 202212:47:11 PM
हिमाचल में 37 मतदान केंद्र किए गए आयोजित, पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी कर रहे संच

Himachal Election 2022: दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल चुनाव को लेकर बताया कि इस साल 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं जिसमें से 56,000 विकलांग मतदाता (PWD) हैं। बता दें कि 37 मतदान केंद्र का संचालन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है।

12 Nov 202212:32:13 PM
Himachal Election 2022 बोहतू में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने भी की वोटिंग

हिमाचल के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ बोहतू में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद निशान दिखते हुए नेता।

12 Nov 202212:13:52 PM
Himachal Election 2022 डोडरा क्वार क्षेत्र में मतदान के लिए लोगों की लंबी लाइन
blog images

शिमला जिला में लोग बढ़ चढ़कर मतदान करने पहुंच रहे हैं। जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र जो काफी दूरदराज में स्थित है, वहां के मतदान केंद्र में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

12 Nov 202212:01:42 PM
चुनाव आयोग ने एग्जिट, ओपिनियन पोल पर रोक लगाई
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के संबंध में एक्जिट या जनमत सर्वेक्षण पर रोक लगा दी है। ईसीआई के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एग्जिट पोल के अनुमानों के प्रकाशन पर 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से और 5 दिसंबर को शाम 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
12 Nov 202211:50:16 AM
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने भी अपना वोट डाला

हिमाचल में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने भी अपना वोट डाला। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र विधानसभा ज्वालामुखी में मतदान करने के बाद लोगों से भी वोट डालने की अपील की।

12 Nov 202211:34:18 AM
Himachal Election 11 बजे तक 17.98 फीसद मतदान दर्ज

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसद मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था और 1 घंटे तक लगभग 5 फीसद मतदान दर्ज किया गया था, जिसके बाद वोटिंग में तेजी आई है।

12 Nov 202211:14:10 AM
Himachal Chunav 2022 जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में किया मतदान
blog images

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल दिख रहा है, उससे लग रहा है कि लोग वोट डालने के लिए जोश में हैं।

12 Nov 202211:08:13 AM
Himachal Election 2022 हिमाचल चुनाव में वोट करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष JP Nadda
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने अपने गृह जिले पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने को कहा।

12 Nov 202210:55:28 AM
Himachal Election 2022 अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना वोट डालने आ रहे लोग
blog images

हिमाचल में लोग अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना वोट डालने आ रहे हैं। राज्य के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र जोगी पंगा में अस्वस्थता के बावजूद परिजनों की मदद से बौल निवासी माया देवी मतदान करने पहुंची है।

12 Nov 202210:47:12 AM
HimachalPradeshElections कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने किया मतदान
blog images

HimachalPradeshElections कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल चुनाव में सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड शिमला मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

12 Nov 202210:41:18 AM
Himachal Election राहुल गांधी ने अलग अंदाज में लोगों से की वोटिंग की अपील

Rahul Gandhi  ने हिमाचल में चुनाव के मद्देनजर लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार लोग राज्य की तरक्की के लिए वोट करेंगे।

हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए

हिमाचल वोट करेगा रोज़गार के लिए

हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए

आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2022
12 Nov 202210:31:14 AM
Himachal Pradesh Election 2022 प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर ने परिवार सहित किया वोट
blog images

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हमीरपुर के समीरपुर में अपना मतदान डाला।

12 Nov 202210:23:17 AM
Himachal Chunav 2022 सुबह दस बजे तक ऊना के गगरेट में सबसे ज्यादा मतदान
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में सुबह 10 बजे तक ऊना में सबसे ज्यादा विधानसभा गगरेट में दर्ज किया गया। जबकि कुटलैहड़ विधानसभा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
12 Nov 202210:12:09 AM
Himachal Election 2022 मनाली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

हिमाचल में अभी तक सबसे अधिक मतदान मनाली विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। यहां 8.75 फीसद वोटिंग हुई है।

12 Nov 202210:02:54 AM
Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 डेढ़ घण्टे में मण्डी जिले में 6.24 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतदान के पहले डेढ़ घण्टे में मण्डी जिले में 6.24 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके सराज में 5.50 फीसद तो सुन्दरनगर, जोगेंद्रनगर में सबसे अधिक 7-7 फीसद मतदान हुआ है। वहीं कूल्लु जिला के चार विधानसभा हलकों में 3.74 फीसद मतदान हुआ है।

12 Nov 20229:58:08 AM
Himachal Election 2022 अनुराग ठाकुर ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की
blog images

हमीरपुर में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग यहां विकास के लिए वोट डालेंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की।

12 Nov 20229:42:27 AM
Himachal Pradesh Election गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने की वोटिंग
blog images

गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित गांव दियोली में मतदान किया। दोनों ने राज्य के विकास के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।

12 Nov 20229:32:59 AM
Himachal Election 2022 कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर हुआ हमला
कोंग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने देर रात निर्वतमान विधायक राजेश ठाकुर के पीएसओ व पीए सहित 8 लोगों पर घर से घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में चैतन्य शर्मा को चोट नहीं लगी है, लेकिन उनके एक समर्थक को गम्भीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
12 Nov 20229:26:24 AM
मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की वोटिंग
blog images
हिमाचल प्रदेश के मंत्री और शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 63/87 में वोटिंग की। उन्होंने कहा कि लोग राज्य के विकास के लिए भारी संख्या में वोट डालें।
12 Nov 20229:19:09 AM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे ने मतदान से पहले की पूजा
blog images

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वोट डालने से पहले शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने को कहा।

12 Nov 20229:15:24 AM
सुबह तेजी से शुरू हुआ मतदान, 9 बजे तक करीब 8 फीसद हुई वोटिंग
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहां के ऊना जिला में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर बड़ी लाइन देखी जा सकती है। अनुमान के अनुसार सुबह करीब 9 बजे तक 8 फीसद मतदान हो गया है।
12 Nov 20229:11:39 AM
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित किया मतदान
blog images

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

12 Nov 20229:04:11 AM
Himachal Election 2022 Jairam Thakur और उनके परिवार ने किया मतदान
blog images

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Jairam Thakur और उनके परिवार ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग अपना वोट शांतिपूर्ण तरीके से डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Election 2022: दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर, नड्डा व प्रियंका सहित इन्‍होंने झोंकी ताकत

12 Nov 20228:59:44 AM
सीएम जयराम की बेटी चंद्रिका ठाकुर बोलीं- हम तनावमुक्त
blog images

सीएम जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि हम खुश और तनावमुक्त हैं। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास के लिए बढ़ चढ़कर वोट करने को कहा।

12 Nov 20228:54:54 AM
हमीरपुर में लोग काफी संख्या में वोट डालने पहुंचे
blog images

हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में लोग काफी संख्या में वोट डालने पहुंचे। मतदान केंद्र में एक अंकिता नाम की मतदाता ने कहा कि उन्होंने पहली बार वोटिंग की है और विकास के लिए ही अपना वोट डाला है।

12 Nov 20228:49:42 AM
जयराम ठाकुर वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे
blog images

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। मतदान से पहले सीएम ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा भी की।

12 Nov 20228:42:05 AM
कुरानी मतदान क्रेंद पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़
blog images

सराज विधानसभा का कुरानी मतदान क्रेंद पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बीच यहां एक बुजुर्ग महिला भी वोट डालने पहुंची।

12 Nov 20228:30:00 AM
मण्डी के स्कूल बाजार के पोलिंग बूथ पर लगी लम्बी लाइन
blog images

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू होते ही लोग बड़ी संख्या में अपना मतदान करने पहुंच रहे हैं। राज्य के मण्डी के स्कूल बाजार के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लम्बी लाइन देखने को मिल रही है।

12 Nov 20228:24:15 AM
जयराम ठाकुर ने मंदिर में की पूजा अर्चना
blog images

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।

12 Nov 20228:20:29 AM
अमित शाह ने हिमाचल के लोगों से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की
blog images

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल में मजबूत सरकार चुनने के लिए महिलाओं, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

12 Nov 20228:17:40 AM
समीरपुर विधानसभा के लोग वोट करने मतदान केंद्र पहुंचे
blog images

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समीरपुर विधानसभा में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र संख्या 7 से तस्वीरे सामने आई हैं।

12 Nov 20228:11:01 AM
धर्मशाला के मतदान केंद्र से मतदान की तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी सीटों पर वोटिंग जारी है। धर्मशाला के मतदान केंद्र संख्या 12 में लोग बड़ी संख्या में वोट करने पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान शुरू हुए। तस्वीरें धर्मशाला के मतदान केंद्र संख्या 12 की हैं।#HimachalPradeshelections2022 pic.twitter.com/lJoOXwxghp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
12 Nov 20228:09:14 AM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी ने फिर भाजपा सरकार आने का किया दावा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में खूब काम किया है और उनके आने से राज्य में फिर तरक्की होगी।

12 Nov 20228:05:17 AM
हिमाचल प्रदेश में बनेगी नई सरकारः प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसबार हिमाचल के सभी लोग मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि वे हिमाचल में नई सरकार बनाना चाहते हैं।

12 Nov 20228:02:39 AM
हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर मतदान शुरू

 हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे।

12 Nov 20228:00:05 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से की खास अपील

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से जमकर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाग लेकर नया रिकार्ड बनाने का अनुरोध किया।

12 Nov 20227:56:49 AM
जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार दोहराने का विश्वास जताया
blog images

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार दोहराने का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे पीएम मोदी ने भी कुछ देर पहले अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। 

12 Nov 20227:49:04 AM
जयराम ठाकुर बोले- पहले मतदान फिर जलपान

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों ने वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा पहले मतदान, फिर जलपान। ठाकुर एक ट्वीट कर हिमाचल के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आग्रह किया।

12 Nov 20227:42:26 AM
थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 412 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

12 Nov 20227:30:15 AM
हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों पर कुछ देर में शुरू होगा मतदान
blog images

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुछ देर में मदतान शुरू होगा। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर मतदान से पहले माक पोलिंग की गई। आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होने है। कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे।

12 Nov 20227:12:01 AM
हिमाचल के शिमला में मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग
blog images

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर विधानसभा के मतदान केंद्र 83-84 में माक पोलिंग की गई। आज सुबह 8 बजे से प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर शुरू वोटिंग शुरू होगी।

12 Nov 20226:58:03 AM
हिमाचल में मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग शुरू
blog images

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग जारी है। आज सुबह 8 बजे से प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर शुरू वोटिंग शुरू होगी।

12 Nov 20226:52:08 AM
सिराज विधानसभा में माक पोलिंग

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में माक पोलिंग की गई। प्रदेश के 68 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

#WATCH हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई।

राज्य के 68 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। pic.twitter.com/n6c7DqOAqw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
12 Nov 20226:42:45 AM
हिमाचल के हमीरपुर में मतदान की प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए माक पोलिंग प्रक्रिया शुरू। मतदान से पहले हमीरपुर जिला के समीरपुर विधानसभा स्थित मतदान केंद्र संख्या 36 भोरंज में माक पोलिंग की गई।

#WATCH | Mock polling process for polling for the Himachal Pradesh state elections underway; visuals from a booth in Hamirpur pic.twitter.com/lfxjabwTGL

— ANI (@ANI) November 12, 2022
12 Nov 20226:37:39 AM
कौल सिंह ठाकुर 11वीं बार द्रंग से लड़ रहे हैं चुनाव

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर 11वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर से है। पिछली बार उन्हें 6541 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

12 Nov 20226:12:15 AM
हिमाचल में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त
blog images

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। शांतिपूर्ण वोटिंग प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

12 Nov 20225:48:42 AM
हिमाचल प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए जनता तैयार
blog images

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नई सरकार चुनने के लिए मतदाता तैयार हैं। राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला आज 55 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहित अन्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

12 Nov 20225:02:11 AM
फर्जी मतदान को रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान की रियल टाइम मानिटरिंग की जाएगी। पहली बार क्यूआर कोड के जरिये मतदाताओं की पहचान होगी। प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर में एक-एक विधानसभा क्षेत्र में यह प्रक्रिया होगी। फर्जी वोटिंग या अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार यह पहल की है। मंडी सदर विधानसभा के बूथ पर क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग होगा। मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा वहां मतदान अधिकारी एप के माध्यम से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा।

12 Nov 20224:01:55 AM
हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच तक जारी रहेगा। वहीं, 5.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल (सर्वेक्षण) पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात की विधानसभाओं के वर्तमान चुनावों के संबंध में चुनाव परिणाम का समाचार पत्रों अथवा टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशन अथवा प्रचार-प्रसार करने पर रोक रहेगी।

12 Nov 20222:59:39 AM
हिमाचल प्रदेश की किस सीट से प्रमुख नेता लड़ रहे हैं चुनाव

भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से मैदान में हैं। इस वजह से सेराज सीट को वीआइपी सीट माना जा रहा है। वहीं, हरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण चुनाव लड़ रहे हैं।

12 Nov 20222:02:35 AM
Himachal Election 2022: 136 आदर्श मतदान केंद्र , 142 महिलाओं के लिए बनाए गए

हिमाचल प्रदेश में 136 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रतीक्षा कक्ष के अतिरिक्त कई प्रावधान किए हैं। इनमें आसानी से पहुंचा जा सकेगा। साइन बोर्ड के साथ पेयजल व शौचालय सुविधा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। 142 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी और बूथ पर मतदान करवाने वाली महिलाएं ही होंगी। 37 मतदान केंद्रों संचालन का जिम्मा दिव्यांगों को दिया है।

12 Nov 202212:59:18 AM
भाजपा व कांग्रेस 68 और आम आदमी पार्टी 67 सीट पर लड़ रही चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस ने सभी 68 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि आप 67 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के छह, हिंदू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के तीन-तीन, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक-एक प्रत्याशी है।

12 Nov 202212:26:27 AM
हिमाचल प्रदेश में 8 बजे सुबह से मतदान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से करीब 56 लाख वोटर्स मतदान करेंगे। हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us