विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल में मतदान कर बोले जेपी नड्डा, BJP का मुख्‍यमंत्री चेहरा जयराम ठाकुर ही होंगे

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 12 Nov 2022 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 03:57 PM (IST)

Himachal Pradesh Election 2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के मुख्‍यमंत्री चेहरे पर स्थिति एक ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

बिलासपुर, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कहा कि पार्टी का मुख्‍यमंत्री चेहरा जयराम ठाकुर ही होंगे। नड्डा ने कहा भाजपा की जीत सुनिश्चित है। नई सरकार में जयराम ठाकुर ही मुख्‍यमंत्री होंगे। इससे पहले जेपी नड्डा ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विजयपुर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा हिमाचल के लोग सहज व शक्तिशाली हैं।

नड्डा ने कहा भाजपा प्रदेश में विकास के नाम पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी जयराम ठाकुर ही होंगे। उन्होंने कहा आज पूरे प्रदेश के लिए उत्सव का दिन है और प्रदेश की जनता आने वाले पांच सालों की नींव रखने जा रही है।

लोग ताज नहीं रिवाज बदलने जा रहे : नड्डा

प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अथाह प्रेम और उन पर अटूट विश्वास करती है। लोगों ने भाजपा का विकास देखा है और वह इसे संभाल कर रखना चाहते हैं। इससे प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की ही बनेगी। लोग ताज नहीं रिवाज बदलने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा पार्टी के प्रति गजब की उमंग है और लोगों को प्रधानमंत्री की नीतियां पसंद आ रही हैं, जिन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल की धरती पर उतार रहे हैं।

कांग्रेस नहीं दे पाएगी ओपीएस

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मानसिक दिवालियापन पर पहुंच चुकी है। ओपीएस को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड व राजस्थान में कांग्रेस अब तक ओपीएस नहीं दे पाई है और प्रदेश में भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे झूठे प्रलोभन देकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

आम आदमी आई बाद में चली पहले ही गई

आम आदमी पार्टी के सवाल पर नड्डा ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी आई बाद में है और चली पहले गई है । आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा में लगभग सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है, यही हालात अब हिमाचल प्रदेश व गुजरात में होने जा रहे हैं।

दिल्‍ली एससीडी चुनाव में भी जीतेगी भाजपा : नड्डा

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भी इस बार भाजपा पार्टी सत्ता में आएगी। इसको लेकर वह आज ही एक वीसी के माध्यम से टिकट फाइनल करने जा रहे हैं। बगावत को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों के बीच कुछ समय के लिए भ्रांतियां फैलाई जाती हैं, लेकिन जब माहौल सामान्य होता है तो लोग कमल का निशान जिसे मिलता है, उसके साथ चलना शुरू हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर माइनस तापमान में वोटिंग का उत्‍साह, तस्‍वीरें

Himachal Election 2022: असंतुष्‍ट नेता भाजपा-कांग्रेस दोनों के बिगाड़ रहे समीकरण, इन हलकों में बंपर वोटिंग