विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: असंतुष्‍ट नेता भाजपा-कांग्रेस दोनों के बिगाड़ रहे समीकरण, इन हलकों में बंपर वोटिंग

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 12 Nov 2022 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 02:51 PM (IST)

Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में असंतुष्‍ट नेता भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में असंतुष्‍ट नेता भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बने हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में असंतुष्‍ट नेता भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बने हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनों से छिटककर चुनाव लड़ रहे असंतुष्ट समीकरण बिगाड़ रहे हैं। इनके विधानसभा क्षेत्रों में बंपर वोटिंग हो रही है। ये असंतुष्‍ट अपनों के साथ विरोध‍ियों के लिए भी सिरदर्द बने हैं। जिला कांगड़ा में भारतीय जनता पार्टी से असंतुष्टों की बात करें तो धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, फतेहपुर, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां पार्टी के असंतुष्‍ट मैदान में हैं। इसी तरह से कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस बागी सुलह विधानसभा क्षेत्र, जयसिंहपुर व जसवां परगापुर में चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी की सदर सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार पिन्‍नू भी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा से ये हैं बागी

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी विपिन नैहरिया मैदान में हैं, कांगड़ा में कुलभाष चौधरी मैदान में हैं, देहरा से होशियार सिंह निर्दलीय प्रत्याशी व बागी होकर मैदान में हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कृपाल परमार व इंदौरा से मनोहर धीमान मैदान में हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों का कर रहे नुकसान

निर्दलीय उम्मीदवार विपिन नैहरिया धर्मशाला में भाजपा व कांग्रेस दोनों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुलभाष चौधरी कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य भी हैं और यह सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं होशियार सिंह निवर्तमान विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी हैं, ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बने हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कृपाल परमार ने पिछली बार भाजपा से चुनाव लड़ा था, अबकी बार मैदान में निर्दलीय उतरे हैं।

कांग्रेस से ये बागी नेता

कांग्रेस की तरफ से सुलह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बागी पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल मैदान में हैं। यह सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए नुकसान पहुंचा रहे हैं। जयसिंहपुर से सुशील कौल बागी मैदान में हैं। यह कांग्रेस को डेंट डाल रहे हैं। जसवां परागपुर से मुकेश ठाकुर भी कांग्रेस के लिए चुनौती बने हैं।

भाजपा असंतुष्‍टों के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

कांगड़ा सुबह नौ बजे 7 प्रतिशत, ग्यारह बजे 24 प्रतिशत, तथा एक बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। धर्मशाला में नौ बजे 5.33, ग्यारह बजे 15.23 तथा एक बजे तक 32.12 प्रतिशत मतदान हुआ। देहरा सुबह नौ बजे 6.83, ग्यारह बजे 22.57, 40.61 प्रतिशत एक बजे तक प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर सुबह नौ बजे 4.7, ग्यारह बजे 20.8, एक बजे 38.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। इंदौरा सुबह नौ बजे 7, ग्यारह बजे 10, एक बजे 30 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, मंडी विधानसभा क्षेत्र में 43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कांग्रेस के बागियों वाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान

जयसिंहपुर में सुबह नौ बजे तक 7.32 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक 17.12 तथा एक बजे तक 41.35 प्रतिशत मतदान हुआ। सुलह विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे 5.25, ग्यारह बजे 20.19 तथा एक बजे तक 37.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे 3, ग्यारह बजे तक10 तथा एक बजे तक 31 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022 Photos: युवाओं ही नहीं बुजुर्ग मतदाताओं में भी जोश, देखिए पहाड़ की तस्‍वीरें

Himachal Election 2022: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर माइनस डिग्री तापमान में 100% वोटिंग का है रिकार्ड