Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने की हिमाचल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, आर्थिक पैकेज के लिए लिखा PM को पत्र

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:00 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से हिमाचल प्रदेश में आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की। उन्होंने भारी बारिश और भूस्खलन पर चिंता जताते हुए सभी से सतर्क रहने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावितों की मदद करने और भाजपा नेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज की मांग (फोटो: जागरण)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सर्वसम्मति से पारित प्रदेश में जारी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश भूस्खलन से हो रहें जानमाल के नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए सभी से अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह एहतियात बरतने का आग्रह भी किया हैं।

    उन्होंने कहा कि जब तक मौसम सामान्य नही हो जाता बारिश का कहर खत्म नही हो जाता तब तक सभी को पूरी सतर्कता बरतनी होगी ताकि किसी भी नुकसान से बचा जा सकें।

    प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय एक दूसरे की मदद करने व हाथ से हाथ बड़ा कर आगे बढ़ने का हैं।

    प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं से भी आग्रह किया है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वह भी प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करें।

    इस आपदा के समय उन्हें किसी भी प्रकार की राजनीति न करते हुए राहत कार्यों के लिए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहयोग देना चाहिए।

    प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि जबकि वह हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते है, ऐसे में उन्हें आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए।

    प्रदेश में इस बार भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है। आपदा प्रभावित सड़को, पुलों का पुनर्निर्माण, पेयजल व बिजली आपूर्ति की बहाली एक बड़ी चुनौती है और राज्य सरकार इस चुनौती से पार पाने के लिए दिन रात जुटी है।

    प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से लोगों को राहत व पुनर्निर्माण कार्यों को बड़ी तत्परता से कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश की हरसंभव मदद का आग्रह किया है।