Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Sukhvinder Singh: प्रियंका-राहुल ने लगाया CM सुक्खू की मां को गले, मंच पर आगे बैठकर देखा बेटे का शपथ ग्रहण

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 08:48 AM (IST)

    CM Sukhvinder Singh हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मां पत्नी व दोनों बेटियां भी पहुंचीं। शपथ लेने के बाद जब पूरा परिवार स्टेज से नीचे उतर रहा था तो हर कोई सुक्खू के परिवार को कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखा।

    Hero Image
    प्रियंका-राहुल ने लगाया CM सुक्खू की मां को गले (फोटो पीटीआई)

    शिमला, जागरण संवाददाता: शिमला के रिज मैदान पर रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने पहले उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान दिखाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान पर राहुल-प्रियंका से अपनी मां संसारो देवी को मिलाया। इस दौरान प्रियंका ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री की मां को मंच पर दूसरे स्थान पर बैठा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने मंच पर सीएम सुक्खू की मां को आगे बैठाया

    हालांकि, थोड़ी देर बाद प्रियंका ने राहुल से कहा कि सुक्खू की मां को इधर बुलाओ। राहुल उठकर गए और सुक्खू से कहा कि मां को हमारे साथ आगे बैठाओ। जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंचीं तो राहुल और प्रियंका उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए खड़े होकर मिले। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर राजनीतिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया। राहुल व प्रियंका ने प्रतिभा सिंह व उनके बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह को भी पहली कतार में बैठाया। प्रतिभा सिंह मंच पर राहुल व प्रियंका के आने के बाद पहुंचीं। राहुल ने उन्हें गले लगाया।

    मुकेश अग्निहोत्री की बेटी को भी बुलाया

    सुक्खू जब अपनी बेटियों को हाईकमान से मिलाने ले जा रहे थे तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी को भी बुला लिया। मंच पर कौल सिंह ठाकुर और कुलदीप राठौर ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मंच पर विधायकों के साथ उनके स्वजन भी मौजूद रहे।

    नादौन की जनता के आशीर्वाद से मेरा बेटा बना CM- सुक्खू की मां

    नादौन की जनता और राहुल गांधी के आशीर्वाद से मेरा बेटा हिमाचल का मुख्यमंत्री बना है। बहुत खुशी है कि बेटा मुख्यमंत्री बना है और सरकार चलाएगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसारो देवी ने शिमला स्थित रिज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद कही। उन्होंने नादौन की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके कारण ही यह दिन आया है। यह उसकी मेहनत का फल है और चुनाव से पहले और चुनाव के समय कांग्रेस को जीताने के लिए दिन रात एक कर दिया।

    सुक्खू की मां को लाने के लिए भेजा हेलीकॉप्टर

    सुक्खू की माता को लाने हमीरपुर भेजा हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री सुक्खू की माता संसारो देवी बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए हेलीकाप्टर में हमीरपुर से शिमला पहुंची। हेलीपैड पहुंचने पर संसारो देवी ने सुक्खू को गले लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटा एक सेवादार है और उसे प्रदेश की जनता की सेवा ही करनी है। समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। बेहद खुशी है कि बेटा आज मुख्यमंत्री बना है।

    राजीव शुक्ल ने राज्यपाल से मिलवाया

    हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे सहित राहुल व प्रियंका को उनसे मिलवाया। प्रतिभा ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया। मंच पर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, दोनों बेटियां मंच पर ही मौजूद थीं। कार्यक्रम में मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डा. सिम्मी अग्निहोत्री व बेटी आस्था अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

    मंच पर वही बैठें जिन्हें मिला था निमंत्रण

    प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा मंच का संचालन कर रहे थे। किमटा ने कहा कि मंच पर केवल वही लोग बैठें, जिन्हें निमंत्रण दिया गया है। ज्यादा लोगों के मंच पर चढ़ जाने से मंच कभी भी टूट सकता है।

    हिमाचल में आसान नहीं होगी कांग्रेस की राह, संगठन संभालने के साथ-साथ वादे निभाना भी होगा बड़ा चैलेंज

    Himachal Pradesh polls: राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई