Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Pradesh Cabinet Extension: टीम सुक्खू को मिले 7 मंत्री, शिमला जिला का रहा दबदबा, मंत्रियों ने ली शपथ

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM (IST)

    सत्ता संभालने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने मंत्री मिल गए। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सात मंत्रियों को ...और पढ़ें

    Hero Image
    टीम सुक्खू को मिले 7 मंत्री, शिमला जिला का रहा दबदबा

    शिमला, राज्य ब्यूरो : सत्ता संभालने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने मंत्री मिल गए। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। टीम सुक्खु में शिमला ज़िला का दबदबा रहा। यहां से तीन मंत्री बनाए गए। जबकि कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और किन्नौर ज़िले से एक- एक मंत्री मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिसंबर को हुई बैठक में अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया 

    गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को हुई और कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल की। उसके बाद 10 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री तथा मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ।

    Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में 7 विधायक बने मंत्री, विक्रमादित्य सिंह को भी मिली जगह

    ये हैं टीम सुक्खू के मंत्री:

    1. सोलन सीट से धनीराम शांडिल।

    2. ज्वाली सीट से चन्द्र कुमार।

    3. शीलाई सीट से हर्ष वर्धन चौहान।

    4. किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी।

    5. जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर।

    6. क़सुमपटी सीट से अनिरुद्ध सिंह।

    7. शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह।

    Shimla Politics: सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान बने मंत्री