Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राकृतिक आपदा: जयराम ठाकुर के सामने होंगे कांग्रेस के चार विधायक, विधानसभा में हंगामे के आसार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 11:51 PM (IST)

    शिमला से खबर है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। पहली बार निर्वाचित कांग्रेस विधायक भी मानसून से हुए नुकसान पर चर्चा करेंगे। सत्र में राहत मैनुअल में बदलाव जान-माल की हानि बेरोजगारी और पर्यटन विकास जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। विपक्ष के तेवरों को ठंडा करने के लिए कांग्रेस नए विधायकों को आगे कर सकती है।

    Hero Image
    जयराम ठाकुर के सामने होंगे कांग्रेस के चार विधायक। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्राकृतिक आपदा की विभीषिका का सामना कर रहे मंडी जिला का दर्द रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में उठेंगे।

    इसी तर्ज पर पहली बार चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे कांग्रेस विधायक चंद्र शेखर, केवल सिंह पठानिया, सुरेश कुमार व नीरज नैय्यर राज्य के विभिन्न भागों में मानसून की भारी वर्षा से हुए नुकसान पर चर्चा करना चाहेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से रिलीफ मेन्युअल में किए गए बदलाव की जानकारी चाहेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के चार विधायक नियम-130 के तहत प्रदेश में जानमाल एवं निजी, सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान बारे चर्चा करना चाहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदा पर अभूतपूर्व हंगामा होना निश्चित है। मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान जयराम ठाकुर सहित कई अन्य विधायक कुल 36 मौखिक प्रश्न पूछेंगे, जबकि भाजपा विधायक डा. जनकराज 3, इंद्रदत्त लखनपाल 2 सहित अन्य 7 प्रश्न करेंगे।

    जो प्रश्न प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाएंगे, उनमें पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या, 1000 ट्राइबल होम स्टे योजना, स्किल इंडिया मिशन, पर्यटन विकास कार्य से जुड़े हैं।

    सत्र के लिए पहले दिन की कार्य सूची से इंगित होता है कि विपक्ष के आग उगलने वाले तेवरों को ठंडा करने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनकर आए विधायकों को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जाएगा।