Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal CM Race में कैसे जीते सुखविंद सिंह सुक्खू, जानें 7 प्रमुख वजहें

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 08:58 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में सुखविंदर सिंह सबसे आगे निकले गए। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। सुक्खू को सीएम क्यों बनाया गया आइए जानते हैं...

    Hero Image
    सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा वीरभद्र सिंह

    शिमला, आनलाइन डेस्क। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंद सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) आज शपथ लेने जा रहे हैं। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। सुक्खू के अलावा, प्रतिभा वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने के 7 कारण

    1. सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल विधानसभा में जीते कांग्रेस विधायकों में से आधे से अधिक का समर्थन हासिल है। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
    2. सुक्खू का गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां की 5 में से 4 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। पांचवीं सीट भी कांग्रेस के बागी ने ही जीती। गौर करने वाली बात तो यह है कि हमीरपुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला भी है।
    3. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी एक अलग छवि बनाई। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने जीवन की शुरुआत की है। उनके पिता एक ड्राइवर थे। उन्होंने संगठन में कई अहम जिम्मेदारी निभाई। वहीं,  प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री ने वीरभद्र की छाया में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
    4. सुक्खू का गृह क्षेत्र हमीरपुर निचले मध्य हिमालय और बड़े कांगड़ा क्षेत्र का हिस्सा है। वीरभद्र सिंह पर अक्सर शिमला और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया जाता था। प्रतिभा सिंह को भी 'रानी' कहा जाता था। वहीं, सुक्खू को सीएम बनाने से अब पार्टी को एक व्यापक क्षेत्रीय पहुंच मिलेगी।
    5. हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू को बनाकर कांग्रेस ने जातीय संतुलन को साधने की कोशिश की है।
    6. सुक्खू को फायरब्रांड नेता माना जाता है। वे कालेज के दिनों से ही आक्रामक हैं। उन्होंने कभी विवादित बयान नहीं दिया।
    7. सुक्खू टीम राहुल के शुरुआती सदस्यों में से एक हैं। उनकी उम्र इस समय 58 साल है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

    भाजपा को मिली 25 सीटें

    कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 40 सीटें जीतकर सत्ता में 5 साल बाद वापसी की है। वहीं, भाजपा को महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुल सका।

    ये भी पढ़ें:

    Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू के अध्यक्ष बनने से शुरू हुआ था वीरभद्र परिवार से विवाद

    Himachal Pradesh: नए CM के नाम का हुआ एलान, सामने आई प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा