Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: जनता को केंद्र में रखकर काम करे हिमाचल सरकार : राहुल गांधी

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 02:54 PM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि कार्यकर्ताओं व जनता को केंद्र में रखकर कार्य करें। सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं को नहीं भूलना है। कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जीताते हैं।

    Hero Image
    जनता को केंद्र में रखकर काम करे हिमाचल सरकार : राहुल गांधी

    शिमला, जागरण संवाददाता : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि कार्यकर्ताओं व जनता को केंद्र में रखकर कार्य करें। सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं को नहीं भूलना है। कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जीताते हैं। सरकार ऐसा वातावरण तैयार करे कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व मंत्रियों से सीधे मिल सके या संगठन में अपनी बात को रख सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना चहिये

    16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने कांग्रेस विधायक दल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राजस्थान के अलवर गया था। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुलाकात का वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें राहुल गांधी विधायकों को न केवल सलाह दे रहे हैं, बल्कि सरकार में वे क्या काम करेंगे, उनका दृष्टिकोण क्या है, यह भी जान रहे हैं। सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से राहुल गांधी ने पूछा कि आपके दृष्टिकोण से हिमाचल में सरकार को क्या करना चाहिए। शांडिल ने कहा कि हिमाचल में पूर्व वीरभद्र सरकार के जो अधूरे प्रोजेक्ट हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।

    प्रदेश में पर्यटन एक बहुत बड़ा क्षेत्र है

    हिमाचल में बेरोजगारी का उन्मूलन करने के लिए रोजगार के नए साधन ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अभी से कार्य किया जाना चाहिए। शांडिल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, इस क्षेत्र को अच्छी इंडस्ट्री बनाना चाहिए। विलेज पर्यटन और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए वोट दिए। प्रदेश के किसान-बागवान, गरीब वर्ग के लोग, छोटे दुकानदार, छोटा धंधा करने वाले लोग और कार्यकर्ता इनके लिए कार्य करें। इन वर्गों को सरकार से काफी उम्मीद होती है।

    Shimla Tourist: इस बार दिल खोलकर होगा पर्यटकों का स्वागत, देखें लुभावने ऑफर्स

    हिमाचल प्रदेश: घाटे से उबरने के लिए HRTC का प्लान, जल्द खरीदे जाएंगे 300 इलेक्ट्रिक वाहन