Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Police Recruitment: यूपी के बाद अब हिमाचल पुलिस भर्ती में भी आरक्षण, इतने पदों पर महिला कैंडिडेट की होगी भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर माह में इसका एलान किया था। ऐसे में अब हिमाचल में भी होने वाली पुलिस भर्ती में यूपी की तरह 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इससे आने वाले समय में पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में कहा कि हर वर्ग में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए इसको लेकर सरकार काम कर रही है।

    Hero Image
    प्रदेश में पुलिस के 1200 पदों पर होगी भर्ती। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य सरकार प्रदेश में पुलिस के 1200 पदों को भरने जा रही है, इसमें 30 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।। यानी की महिलाओं के 360 पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसका एलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब राज्य में आने वाले समय में जो भी पुलिस की भर्तियां होंगी, उसमें महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सरकार भी आरक्षण की कर चुकी है एलान

    सरकार का मानना है कि अगर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चले तो उन्नति की कमी रह जाती है। इसी को लेकर सरकार अब महिलाओं को पुलिस भर्ती में 30 फीसदी आरक्षण देने जा रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार भी पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का एलान कर चुकी है।

    हर वर्ग की महिलाओं की भागीदारी के लिए हो रहा काम

    वहां के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर माह में इसका एलान किया था। ऐसे में अब हिमाचल में भी होने वाली पुलिस भर्ती में यूपी की तरह 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इससे आने वाले समय में पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में कहा कि हर वर्ग में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए इसको लेकर सरकार काम कर रही है।

    यह भी पढ़ेंः राम ध्वजा थाम मिशन 2024 पर चली भाजपा, पार्टी के अधिकृत X हैंडल से जय श्रीराम का उद्घोष