Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश पुलिस का आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू, 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क स्थापित

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:44 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनता के साथ संवाद को बेहतर बनाने के लिए आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू किया है। इसका लक्ष्य नागरिकों को पुलिस विभाग से सीधी जानकारी महत्वपूर्ण घोषणाएं और सुरक्षा अलर्ट प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए प्रदेश के सभी 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश पुलिस का आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू

     राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने के
लिए अपना आधिकारिक वाट्सएप चैनल शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को पुलिस विभाग से सीधे प्रमाणिक जानकारी, महत्वपूर्ण घोषणाएं, सुरक्षा अलर्ट और जन-जागरूकता संदेश उपलब्ध कराना
है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी, इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग जैसे मामलों से निपटने
के लिए पुलिस ने प्रदेश के हर
थाने यानी 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क की स्थापना कर दी है। इसका मकसद साइबर अपराध पीड़ितों को तुरंत मदद उपलब्ध कराना और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

    हर थाने में साइबर डेस्क की सुविधा देने वाले हरियााण के बाद हिमाचल उत्तर भारत का दूसरा राज्य बना है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ से किया है कि वे वाट्सएप चैनल को फालो करें और अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नागरिकों तक इसका प्रचार-प्रसार करें।

    इससे पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास और बेहतर तालमेल स्थापित होगा। प्रदेश पुलिस वाट्सएप चैनल है-https://whatsapp.com/channel/0029VbBDCzsAYlULZ0uhas2h

    comedy show banner
    comedy show banner