Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: अब दुबई में प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी हिमाचली टोपियां, सीएम सुक्खू बोले- हमारी संस्कृति को पहचान दिलाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 05:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमक्राफ्ट हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और कला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से दिल्ली हॉट में आयोजित हिम महोत्सव के शुभारंभ पर कहा कि सरकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहाड़ी संस्कृति एवं इसकी विशिष्टता को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही है। महोत्सव 17 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा।

    Hero Image
    अब दुबई में प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी हिमाचली टोपियां

     राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचली टोपियों का दुबई में किया जाएगा। इनके नए डिजाइन बनाने के प्रयास किए गए हैं। हाल की दुबई यात्रा के दौरान इनका प्रदर्शन किया गया। दुबई में भी निवेशकों ने इसे सराहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में हिमक्राफ्ट, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से दिल्ली हॉट में आयोजित हिम महोत्सव के शुभारंभ पर कहा कि सरकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहाड़ी संस्कृति एवं इसकी विशिष्टता को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही है। महोत्सव 17 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम महोत्सव में प्रदेश के कारीगरों व बुनकरों को उत्पाद बेचने का प्रभावी मंच उपलब्ध हुआ है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में बड़े आर्डर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। हिम महोत्सव में लगाए गए 60 स्टॉल और हिमाचली लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। यह हिमाचल प्रदेश की अनूठी कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने और इसके अनूठे उत्पादों और हस्तशिल्प को एक ब्रांड के रूप में बढ़ावा देने और देश-विदेश में पहचान दिलवाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चैतन्य शर्मा, प्रधान सचिव उद्योग आरडी. नज़ीम, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व ओएसडी केएस बांश्टू भी उपस्थित थे।

    पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता

    सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता सभी को आकर्षित करती है और मैदानी इलाकों की तुलना में सर्दियों में प्रदेश में मौसम बहुत अच्छा होता है। उन्होंने राज्य में विशेषकर साल के आखिरी सप्ताहांत में सर्दियों का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को न्योता दिया। कहा कि शिमला व मनाली में होने वाले विंटर कार्निवल उनके लिए अतिरिक्त आकर्षण होंगे।

    यह भी पढ़ें- Shimla Winter Carnival को लेकर जोरों पर तैयारियां, इस सप्‍ताह लगेगा मंच; प्रशासन करेगा ट्रैफिक प्‍लान लागू

    हिमाचली कला व संस्कृति का जश्न मनाने का प्रयास

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिम महोत्सव हिमाचल प्रदेश की कला, संस्कृति और व्यंजनों का जश्न मनाने का प्रयास है। हिम क्राफ्ट ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जहां राज्य के हस्तशिल्प, हथकरघा और व्यंजनों को काफी सराहा गया और अच्छी बिक्री दर्ज की गई। उन्होंने हिमक्राफ्ट की गतिविधियों और सरकार द्वारा कारीगरों और बुनकरों को दी जा रही सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।