Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कसा तंज, बोले- 'बीजेपी दिखावा कर रही है'

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 10:10 PM (IST)

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि केवल एक व्यक्ति का नामांकन भरा जाना लोकतंत्र का उपहास है। राजीव बिंदल तीसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे और पार्टी उनके संगठन कौशल पर विश्वास जता रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव बिंदल के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।

    Hero Image
    भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर विक्रमादित्य का तंज (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी होने का दावा कर रही है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा अपने आप को देश की लोकतांत्रिक पार्टी कहती है। जब उनको प्रदेश अध्यक्ष की चुनने की बारी आई तो उसमें कोई चुनाव नाम की कोई चीज नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के लिए एक ही व्यक्ति से नामांकन भरा रहे हैं। उसमें तो चुनाव की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कम से कम दिखावे के लिए भाजपा दो लोगों का नामांकन भरवा देते। विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नहीं थे तो जो यहां से गए थे उन्हें पकड़कर नामांकन भरवा देते। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। इस पर वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।

    राजीव बिंदल बनेंगे हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष

    बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन किए गए। संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज के समक्ष केवल बिंदल ने नामांकन किया। राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों का भी नामांकन हुआ है। इनके चयन की औपचारिक घोषणा मंगलवार सुबह 11 बजे शिमला के पीटरहाफ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे।

    बिंदल को पार्टी ने तीसरी बार कमान सौंपने का निर्णय लिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने हैं, ऐसे में हाईकमान ने उनके संगठन कौशल पर विश्वास जताया है। संतुलन बैठाने में और नाम भी बेहतर हो सकते थे, लेकिन बिंदल का संगठन कौशल सब पर भारी पड़ा।