Himachal Exit Poll 2024: हिमाचल में क्वीन के सिर पर सजेगा ताज, तो क्या चारों सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की?
Himachal Exit Poll 2024 हिमाचल प्रदेश में मतदान पूरे हो गए हैं। मतदान के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए। इन नतीजों से साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा रेस में आगे निकल गई है। चारों सीट बीजेपी के ही नाम हो रही हैं। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है।

डिजिटल डेस्क, शिमला। Himachal Exit Poll 2024: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट और छह लोकसभा सीटों पर मतदान पूरे हो गए हैं। आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण भी समाप्त हो गया है। मतदान के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए। इन नतीजों से साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा रेस में आगे निकल गई है। चारों सीट बीजेपी के ही नाम हो रही हैं।
क्वीन के सिर सजेगा मंडी का ताज
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। नतीजों में कंगना रनौत के जीतने की संभावना बनी हुई है। वहीं मंडी से दस उम्मीदवार इस सीट पर मैदान में उतरे हैं, लेकिन क्वीन के सिर पर ही ताज सजने को तैयार है।
कांगड़ा से राजीव आगे
कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा से राजीव और कांग्रेस से आनन्द शर्मा मैदान में आमने-सामने हैं। इस सीट पर भी भाजपा की जीत पक्की नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांगड़ा में भी भाजपा ही आगे चल रही है। इस सीट पर दस प्रत्याशी हैं।
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर एग्जिट पोल में आगे
हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से सतपाल सिंह रायजादा के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक हमीरपुर सीट पर भी अनुराग ठाकुर के जीतने की ज्यादा उम्मीद है। इस सीट पर टोटल 12 उम्मीदवार खड़े हैं।
शिमला से सुरेश कुमार कर सकते हैं रण फतेह
शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा से सुरेश कुमार और कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी आमने-सामने हैं। इस सीट पर भी भाजपा ही जीत रही है। कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आ रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार भाजपा चारों की चारों सीट पर जीत दर्ज करा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।