Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 25 सालों से पढ़ा रहे कंप्यूटर शिक्षकों की मांग, अब परमानेंट करें सरकार; CM सुक्खू से की चर्चा

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 10:59 AM (IST)

    शिमला में कंप्यूटर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। संघ की राज्य अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कंप्यूटर अध्यापकों को नियमित करने का आग्रह किया क्योंकि वे 25 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। संघ न्यूनतम वेतनमान और स्थायी नीति की मांग कर रहा है।

    Hero Image
    25 सालों से पढ़ा रहे कंप्यूटर शिक्षा, नियमित करे सरकार

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला।

    प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने मुख्यमंत्री से ओक ओवर शिमला में भेंट की। इस दौरान संघ ने उन्हें विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कूलों में 1302 कंप्यूटर अध्यापक लगभग 25 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कंप्यूटर अध्यापकों को नियमित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। संघ का कहना है कि कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में भी इनके मामले पर चर्चा हो चुकी है।

    अब तक कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने की नीति अधिसूचित नहीं हुई है। संघ सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित अध्यापकों को मिलने वाले न्यूनतम वेतनमान देने के साथ स्थायी पालिसी बनाकर नियमित करने की मांग कर रहा है।