Himachal Disaster: आपदा पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र ने बढ़ाया हाथ, हिमाचल सरकार को जारी की 60.10 करोड़ की राशि
Himachal Cloud Burst हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र सरकार आगे आई है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को 60 करोड़ से ज्यादा की राशि दी है। यह राशि 15वें वित्तायोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है। इससे प्रभावितों को राहत मिलेगी। साथ ही हिमाचल की भी वित्तीय मदद हो सकेगी। सुक्खू सरकार ने भी केंद्र से आपदा राशि के लिए मांग की थी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Cloud Burst: प्रदेश में मानसून की वर्षा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 60.10 करोड़ रुपये की मदद जारी की है।
केंद्र सरकार से यह मदद वर्ष 2024-25 में मिलने वाली एनडीआरएफ के तहत मिलने वाली मदद के रूप में की गई है। इसमें 50.48 करोड़ रुपये वर्ष 2021 के दौरान फ्लैश फ्लड व बादल फटने की घटनाओं की एवज मिले हैं।
2021 में हुई ओलावृष्टि की एवज किए गए जारी
इसी तरह 9.62 करोड़ रुपये वर्ष 2021 में हुई ओलावृष्टि की एवज जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से इस राशि को आरबीआई की तरफ से प्रदेश सरकार के खाते में तुरंत डालने की बात कही गई है। यह राशि 15वें वित्तायोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है।
जारी राशि से बचाव कार्य में मिल सकेगी मदद
केंद्र सरकार की तरफ से जारी इस राशि से राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिल सकेगी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए केंद्र सरकार से अलग से वित्तीय मदद का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि प्रदेश को इस समय केंद्र से वित्तीय मदद की आवश्यकता है। ऐसे में प्रदेश में हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह मदद की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Himachal Cloud Burst: हिमाचल सरकार का पीड़ितों को 50 हजार रुपये देने का एलान, किराए पर मकान के लिए भी मिलेगी राशि
नरेंद्र मोदी ने आपदा पर जताया दुख
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया पर हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं से मानवीय जीवन को हुए नुकसान पर दु:ख व्यक्त किया गया था। राज्य सरकार को तुरंत सहायता धनराशि जारी करने की बात कही थी। इसी तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने की घटनाओं पर दु:ख प्रकट किया था और शीघ्र राहत कार्यों के लिए धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।