Himachal By Election: '...दल-बदल की राजनीति को नकारा', देहरा और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस की जीत पर क्या बोले विक्रमादित्य
तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद देहरा नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। आज इन सीटों पर मतगणना हुई। देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इन सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता ने दल-बदल की राजनीति को नकारा है।

एएनआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
इस बाबत कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह लोगों का जनादेश है। भाजपा ने साल 2022 के चुनावों में दिए गए वोटों का सम्मान नहीं किया। जिस प्रकार देश के हर कोने में चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। यह उसी का परिणाम है।
विक्रमादित्य ने कहा कि भापा हिमाचल में भी यही प्रयास कर रही थी। हिमाचल की जनता पढ़ी-लिखी है। यह हार दर्शाती है कि दल-बदल की रजानीति को नकारा गया है। प्रदेश सरकार को मजबूत किया है। अगले चुनाव में भी जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।
प्रतिभा सिंह ने क्या कहा
वहीं, विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने तीनों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें इन पर जीत का भरोसा है।
लोगों ने इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट किया है। यहां भी कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की दो सीटें जहां बीजेपी सत्ता में है। बीजेपी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। नोटबंदी का लोगों पर गहरा असर पड़ा। कांग्रेस जो वादे करती है उसे पूरा करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।